{"_id":"6758d409b6fb7a54270ba7c4","slug":"jammu-crime-arrest-three-person-jammu-news-c-393-1-mwj1001-100561-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: हत्या के प्रयास मामले के तीन आरोपी दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: हत्या के प्रयास मामले के तीन आरोपी दबोचे
Wed, 11 Dec 2024 05:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Wed, 11 Dec 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मिश्रीवाला। पुलिस ने कानाचक इलाके में हत्या के प्रयास के मामले में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही वारदात में इस्तेमाल तेजधार हथियार (टोका), लाठी और वाहन को जब्त कर लिया है।
पांच दिसंबर को अजय कुमार निवासी पंडोरियां ने पुलिस स्टेशन काना चक में इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई थी। इसमें बताया था कि तीन लोगों ने तेजधार हथियार व लाठी से जानलेवा हमला किया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
बाद में उसे इलाज के लिए जीएमसी जम्मू में रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मंगलवार को दबिश देकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तीनों ने जुर्म कबूल कर लिया और उनकी निशानदेही पर हथियार, लाठी और वाहन को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान ने परमजीत सिंह उर्फ पम्मा व जोगिंदर लाल उर्फ जिंदर दोनों निवासी पंडोरियां और बलविंदर कुमार उर्फ बालू निवासी बोर कैंप चट्ठा, जम्मू के रूप में हुई है।