{"_id":"68056169c583c82ac00f2529","slug":"jammu-crime-arrest-jammu-news-c-10-1-jam1007-594070-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बलोल खड्ड मामले का एक आरोपी पंजाब से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बलोल खड्ड मामले का एक आरोपी पंजाब से गिरफ्तार
Mon, 21 Apr 2025 02:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 21 Apr 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस से बचने के लिए छलांग लगाने पर आरोपी हुआ घायल, पत्नी भी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। बाड़ी ब्राह्मणा की बलोल खड्ड में पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसे पंजाब के मुकेरियां से दबोचा है। इसकी पहचान मोहम्मद बारू लसवाड़ा (बिश्नाह) व मौजूदा समय में बलोल खड्ड के रूप में हुई है।
यह कुख्यात आरोपी चिट्टा तस्करी में वांछित था। बलोल खड्ड में पुलिस पार्टी पर हमले के बाद सांबा पुलिस ने बड़े स्तर पर अभियान चलाकर नशा तस्करों और कुख्यात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ के आधार पर मोहम्मद बारू का नाम सामने आया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार देर रात पंजाब में दबिश देकर गिरफ्तार किया व उसे बाड़ी ब्राह्मणा थाना लाया गया।
पुलिस से बचने के दौरान ऊंची जगह से छलांग लगाने पर आरोपी घायल भी हुआ हैं। कुख्यात आरोपी की पत्नी दहुआ को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह भी चिट्टा तस्करी में वांछित थी। फिलहाल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती करवाया गया है। पुलिस के अनुसार बारू से पूछताछ के बाद कई और नाम सामने आ सकते हैं।