फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, crime, action, city

Jammu News: मंदिराें के शहर में नशे के 14 हाॅटस्पाॅट चिह्नित, कार्रवाई जल्द

विज्ञापन
jammu, crime, action, city
एसएसपी बोले- जम्मू को नहीं बनने देंगे उड़ता पंजाब, लोग करें सहयोग
विज्ञापन

तीन माह में नशा तस्करी को लेकर 71 मामले दर्ज, 85 आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। दिन प्रतिदिन बढ़ते नशा तस्करी के मामलों पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस ने एक्शन प्लान तैयार कर लिया है। शहर में 14 ऐसे स्थानों की पहचान की गई हैं, जो नशे के हाॅटस्पाॅट बन चुके हैं। इन्हें चिह्नित कर पुलिस दबिश दे रही है। अब तक इन क्षेेत्रों में 85 बार कार्रवाई भी हो चुकी है। एसएसपी जम्मू विनोद कुमार ने बताया कि जम्मू को उड़ता पंजाब नहीं बनने दिया जाएगा। इसके लिए शहरवासियों को भी पुलिस का सहयोग करना पड़ेगा। लिहाजा, शहर के लोग सहयोग के लिए आगे आएं।
रविवार पत्रकार वार्ता में एसएसपी ने बताया कि इस वर्ष पहले तीन माह में 71 एफआईआर नशा तस्करी के दर्ज हो चुके हैं। इन मामलों में 85 लोग गिरफ्तार हुए हैं और तीन नशा तस्करों पर पीएसए भी लगाया गया है। शहर में नशे का हाॅटस्पाॅट बन चुके 14 जगह चिह्नित की गई हैं। इनमें रेशमघर कॉलोनी, राजीव नगर, कासिम नगर, बाग-ए-बाहु आदि शामिल हैं। इन स्थानों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। कई मामलों में आरोपियों की संपत्तियां कुर्क की हैं। तीन ऐसे और नशा तस्कर हैं, जिनकी संपत्ति कुछ ही दिन में कुर्क की जाएंगी।
विज्ञापन


कोई पुलिसकर्मी हो तो तुरंत सूचित करें
एसएसपी का कहना है कि नशा तस्करी को रोकने के लिए शहर के लोगों का सहयोग जरूरी है। इससे संबंधित हर जानकारी पुलिस से सांझा करें। यदि किसी पुलिसकर्मी का पता चले कि वो नशा तस्करी में शामिल है तो उसके बारे भी जानकारी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed