{"_id":"655681020a872bcfbc08a5f9","slug":"jammu-club-programme-jammu-news-c-10-jmu1037-244223-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: गुलाबो सपेरा की प्रस्तुति देख कर बजाईं तालियां, हर कोई मंत्रमुग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: गुलाबो सपेरा की प्रस्तुति देख कर बजाईं तालियां, हर कोई मंत्रमुग्ध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। वुमेन क्लब मेरी पहचान ने वीरवार को महाराजा हरि सिंह डोगरा सम्मान कार्यक्रम निजी रिजॉर्ट में किया। अवॉर्ड को देने के लिए महाराजा हरि सिंह की पुत्रवधू रितु रानी, रिटायर्ड मेजर जनरल गोवर्धन सिंह जम्वाल व पद्मश्री शिव निर्मोही उपस्थित रहे।
अवॉर्ड शो के शुरू होने से पहले गुलाबो सपेरा और उनके तीन वीडियो में राजस्थानी लोकनृत्य प्रस्तुत किया और साथ में योग किया जिसे देखकर दर्शक तालियां बजाने के लिए मजबूर हो गए। सबसे पहले अवॉर्ड गुलाबो सपेरा को दिया गया और फिर उनके पूरे परिवार का सम्मान किया। इसके बाद गुलाबो सपेरा ने अपने बारे में बताया कि कैसे उन्हें जिंदा ही दफना दिया गया था लेकिन परिवार द्वारा बचाया गया। इसके बाद गजल गायक राधिका चोपड़ा को सम्मानित किया। उन्होंने एक गजल सुना कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। परमवीर चक्र विक्रम बत्रा के भाई विशाल बत्रा और प्रेसिडेंट टीचर अवॉर्डी अशोक कुमार को सम्मानित किया गया। मिसेज वर्ल्ड 2022 सरगम कौशल के माता-पिता, मुश्ताक काक, लोकेश तिलक, अभिनेता अली खान, नरिंदर सिंह जस्सल, सुरिंदर फरिश्ता, विकास मन्हास, प्रकाश टाटा, हरविंदर मानकर, पद्मश्री प्रोफेसर विश्वमूर्ति शास्त्री को भी सम्मानित किया गया।