फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, climate, jammu kashmir

Jammu News: तीन तक कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के आसार, जानकारी के बाद ही करें यात्रा

विज्ञापन
jammu, climate, jammu kashmir
मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी, मध्यम और ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन की भी चेतावनी
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में छाए रहे बादल, दिन और रात का पारा गिरा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू/श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तीन मार्च तक कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इसमें एक से तीन मार्च को कुछ इलाकों में भारी बारिश, बर्फबारी और मध्यम एवं ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। साथ ही यात्रियों और सैलानियों को प्रशासन और यातायात पुलिस से जानकारी लेने के बाद ही यात्रा करने की सलाह दी गई है।

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सोमवार को बादल छाए रहे, जिससे दिन और रात के पारे में गिरावट आई है। कश्मीर में शीत लहर के बीच अधिकतर जिलों में रात का तापमान शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है। लेह में दिन और रात का तापमान शून्य डिग्री से नीचे है। प्रदेश के अधिकतर इलाकों में दिन और रात के पारे में गिरावट से ठंड का अहसास बढ़ा है। कश्मीर में दिन और रात का तापमान सामान्य से तीन-चार डिग्री गिरावट दर्ज की गई है। जम्मू संभाग में भी यही स्थिति है। जम्मू में सोमवार को दिन का तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री गिरकर 19.9 और न्यूनतम पारा सामान्य से 3.7 डिग्री गिरकर 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का तापमान 11.4, बटोत में 11.1, कटड़ा में 19.0 और भद्रवाह में 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री गिरकर 7.5, पहलगाम में सामान्य से 3.1 डिग्री गिरकर 4.7, गुलमर्ग में 1.3 और लेह में दिन का तापमान माइनस 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed