{"_id":"67f2ec3a21bc362414071c2b","slug":"jammu-climate-change-jammu-news-c-10-jam1005-583436-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मू-कश्मीर के पारे में उछाल, बढ़ने लगी तपिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मू-कश्मीर के पारे में उछाल, बढ़ने लगी तपिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-35.0, कटड़ा-33.0, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन का पारा सामान्य से 7 से 10 डिग्री ऊपर
कुछ हिस्सों में 9 से 11 अप्रैल को बारिश के आसार
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू समेत अन्य मैदानी इलाकों में तपिश बढ़ी है। कश्मीर में भी पारे में उछाल आया है। घाटी के अधिकांश क्षेत्रों में दिन का पारा सामान्य से 7 से 10 डिग्री ऊपर चल रहा है। जम्मू संभाग में भी लगभग यही हालत है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 9 से 11 अप्रैल के बीच कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं।
जम्मू में सुबह से ही गर्मी ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया था। दोपहर को तपिश का अहसास बढ़ा है। यहां रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री चढ़कर 35.0 और न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान सामान्य से 7.1 डिग्री चढ़कर 27.4, बटोत में सामान्य से 7.2 डिग्री चढ़कर 27.2, कटड़ा में सामान्य से 5.6 डिग्री चढ़कर 33.0 और भद्रवाह में सामान्य से 6.1 डिग्री चढ़कर 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से 7.6 डिग्री चढ़कर 26.2 और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में दिन का पारा सामान्य से 6.5 डिग्री चढ़कर 22.2 और गुलमर्ग में सामान्य से 9.5 डिग्री चढ़कर 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।