{"_id":"682108e698bfc1466301db54","slug":"jammu-city-water-supply-jammu-news-c-10-lko1027-610038-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: शहर में दो दिन बाद पेयजल आपूर्ति बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: शहर में दो दिन बाद पेयजल आपूर्ति बहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमाओं पर उपजे विवाद और ब्लैकआउट के चलते प्रभावित हो रही थी पानी की आपूर्ति
रविवार सुबह अधिकांश स्थानों में रही किल्लत, दोपहर बाद आया पानी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भारत-पाकिस्तान सीमा पर उपजे विवाद और ब्लैकआउट के चलते शहर में दो दिन से पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही थी। कम समय के लिए पानी की आपूर्ति होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।उधर, रविवार को पानी की आपूर्ति बहाल होने से शहरवासियों ने राहत की सांस ली है।
शहर के राजपुरा चुंगी, रिहाड़ी, बनतालाब, राजपुरा, तालाब तिल्लो, पुराना शहर और जानीपुर सहित कई इलाकों में पानी की आपूर्ति रविवार को दोपहर बाद बहाल हुई। पहले टैंकों में पर्याप्त पानी नहीं भर रहा था। लिफ्टिंग स्टेशनों में भी मोटरें ब्लैकआउट होने के कारण बंद थी। इससे शहर में पेयजल किल्लत गहरा गई थी। लोगों को बोतलबंद पानी भी पीना पड़ रहा था।
रविवार सुबह जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों ने प्रभावित इलाकों में पानी की आपूर्ति की। शाम तक शहरभर में पानी की आपूर्ति सुचारु की गई। हालांकि, पानी 30 मिनट तक ही मिला है। जल शक्ति विभाग के अनुसार बिजली गुल न होने से अब पानी लोगों को रोजाना निर्धारित समय पर दिया जाएगा।
विज्ञापन
-- --
कोट
शहर में पानी की आपूर्ति सुचारु करवाई जा रही है। टैंकों में पानी भरा गया है और आपूर्ति की गई है। जहां पर दिक्कत रही है, उन इलाकों को भी कवर किया गया है।
-विकास शर्मा, मुख्य अभियंता, जल शक्ति विभाग