फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, city, traffic rout

Jammu News: शहर में आज निकलेंगी शोभायात्राएं, 3.30 से 5.30 तक निर्धारित रूट से करें सफर

विज्ञापन
jammu, city, traffic rout
रामनवमी पर दीवान मंदिर पुराना शहर और गांधीनगर के लक्ष्मीनारायण मंदिर से होगा आयोजन
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने जारी की हिदायतें, रूट डायवर्जन और बंदिशों के बारे में किया सचेत
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। रामनवमी को लेकर शहर में 12 अक्तूबर को शहर में भव्य शोभायात्राएं निकाली जाएंगी। इसके लिए यातायात पुलिस ने हिदायतें जारी की हैं। कई रूटों पर यात्रा के दौरान प्रवेश नहीं होगा। क्योंकि, रामनवमी के साथ दशहरा भी है। इसलिए, शहर में रूट डायवर्जन और बंदिशें रहेंगी।
एसएसपी जम्मू ट्रैफिक पुलिस की ओर से इस संबंध में दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत पहली शोभायात्रा का रूट पुराने शहर में रहेगा। यह शाम 3.30 से 5.30 तक निकाली जाएगी। इसका रूट दीवान मंदिर, मोती बाजार, पुरानी मंडी, सिटी चौक, कनक मंडी, राजेंद्र बाजार, वीर मार्ग से वाया रघुनाथ मंदिर बाजार और शालामार रोड और परेड रहेगा।
विज्ञापन

दूसरा रूट गांधी नगर का है। यहां शाम 4 बजे से 5.30 तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा लक्ष्मीनारायण मंदिर से शुरू होकर गोल मार्केट, शिव मंदिर, लास्ट मोड़ से होकर दशहरा मैदान में संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी का कहना है कि शोभायात्राओं के दौरान इन रूटों पर आने जाने वाले वाहनों को दूसरे रूट पर डायवर्ट कर दिया जाएगा। लिहाजा लोग पुलिस का सहयोग करें, ताकि उन्हें कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed