फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu city remained under tight security from morning till night

Jammu News: सुबह से रात तक कड़े सुरक्षा घेरे में रहा जम्मू शहर, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की तैनाती

विज्ञापन
Jammu city remained under tight security from morning till night
गृह मंत्री अमित शाह के जम्मू-कश्मीर दौरे के लिए पुलिस ने बिक्रम चौक पर नाका लगाया और वाहनों की
जम्मू। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर जम्मू में सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रही। इस दौरान जम्मू शहर और आसपास का क्षेत्र छावनी में तबदील रहा। एयरपोर्ट से लेकर राजभवन तक चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की तैनाती रही। जगह-जगह नाके लगाकर वाहनों की जांच की गई।
विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर के बाद गृहमंत्री पहली बार जम्मू पहुंचे थे। उनके दौरे को देखते हुए बुधवार से ही शहर में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई थी। जगह-जगह नाके लगाने के साथ गश्त भी बढ़ाई थी। ड्रोन से निगरानी की गई। संवेदनशील और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में विशेष सुरक्षा कर्मी तैनात रहे। वीरवार को तड़के से प्रमुख स्थान पर सुरक्षाबलों को तैनात देखी गई। धार्मिक स्थल, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व अन्य संवेदनशील स्थानों पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की अतिरिक्त टुकड़ियां तैनाती की गई थीं। सुबह से लेकर पूरी रात तक शहर कड़ी सुरक्षा निगरानी में रहा। रात के समय अतिरिक्त नाके लगाकर वाहनों की जांच की गई। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन के आसपास के होटलों पर नजर रखी गई। गृहमंत्री के दौरे को देखते हुए वीरवार रात भी शहर हाई अलर्ट पर रहा। राजभवन और उसके आसपास के इलाकों में सुरक्षा के खास बंदोबस्त रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed