{"_id":"674533794158a84ba30c375c","slug":"jammu-city-protest-demand-jammu-news-c-10-lko1027-489528-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कंपनी के माध्यम से न करवाया जाए काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कंपनी के माध्यम से न करवाया जाए काम
विज्ञापन
नगर निगम के फैसले से रुष्ठ कर्मियों ने टाउन हाल परिसर में किया प्रदर्शन
मांग पूरी नहीं होने पर 27 से हड़ताल की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सिविक सफाई कर्मचारी यूनियन की ओर से सफाई का काम कंपनी के माध्यम से करवाने के फैसले का विरोध जारी है। सोमवार को सफाई कर्मियों ने टाउन हाल परिसर में प्रदर्शन कर आवाज को बुलंद किया। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर 27 नवंबर से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।
कर्मचारियों ने बताया कि काम कंपनी के माध्यम से होने से सफाई कर्मचारियों को नुकसान होगा। साथ ही खाली पदों को भरा जाए। इस मौके पर अध्यक्ष रिंकू गिल ने कहा कि जोन दो और तीन में काम कंपनी के माध्यम से करवाने पर कार्रवाई चल रही है। मौजूदा समय में सफाई कर्मचारी काम कर रहे हैं। जब काम कंपनी के माध्यम से होगा तो सफाई कर्मचारी बेरोजगार हो जाएंगे।
मांग को पूरा नहीं किया गया तो 27 को हड़ताल की जाएगी। शहर में कामकाज रोक दिया जाएगा। 600 के करीब कर्मचारी नियमित किए गए थे, जिनमें से 50 कर्मचारी की नियमितीकरण प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। इन कर्मचारियों को राहत दी जाए। कर्मचारियों के लिए अलग से कॉलोनी का निर्माण हो।