{"_id":"6368ee1cd972ca5bc627c43b","slug":"jammu-city-park-being-built-with-15-lakhs-near-tawi-third-bridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: तवी तीसरे पुल के पास 15 लाख से बन रहा पार्क, लोगों को मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: तवी तीसरे पुल के पास 15 लाख से बन रहा पार्क, लोगों को मिलेगी सुविधा
Mon, 07 Nov 2022 05:08 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 07 Nov 2022 05:08 PM IST
सार
तवी तीसरे पुल के पास पार्क का काम चल रहा है। इसके आसपास की जगहों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। पार्क बनने के बाद यहां लोगों को सैर करने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
tawi
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
जम्मू नगर निगम की ओर से तवी तीसरे पुल के पास महाराजा हरि सिंह के स्टैच्यू के पास पार्क का निर्माण किया जा रहा है। इसके आसपास खाली पड़ी जगह का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। पार्क निर्माण पर 15 लाख रुपये खर्च होंगे। मौजूदा समय में भूमि को समतल करने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
इसके बाद अन्य काम शुरू किए जाएंगे। पार्क का काम पूरा होने के बाद चाहरदीवारी लगाई जाएगी। लोगों को पार्क में सुबह और शाम सैर करने की सुविधा मिलेगी। यहां पर एक ओपन जिम भी है। गौर रहे कि तवी तीसरे पुल पर काफी लोग सुबह और शाम सैर करने आते हैं। देर रात तक भी लोग यहां बैठकर समय व्यतीत करते हैं। यही वजह है कि यहां पर पार्क का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
तवी तीसरे पुल के पास पार्क का काम चल रहा है। इसके आसपास की जगहों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। पार्क बनने के बाद यहां लोगों को सैर करने की सुविधा मिलेगी। ज्यादा संख्या में लोग यहां पर आते हैं। - राहुल यादव, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन