{"_id":"6422bbfa1b9c645e8507ff23","slug":"jammu-city-news-now-digital-number-plates-to-installed-outside-the-houses-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu City: अब शहर में घरों के बाहर लगेंगी डिजिटल नंबर प्लेट, पत्ते पर पहुंचना होगा आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu City: अब शहर में घरों के बाहर लगेंगी डिजिटल नंबर प्लेट, पत्ते पर पहुंचना होगा आसान
Tue, 28 Mar 2023 03:35 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 28 Mar 2023 03:35 PM IST
सार
जम्मू नगर निगम द्वारा बनाई जा रही माई जम्मू ऐप में शहरभर में घरों, गलियों समेत अन्य जानकारी पूरे पते के साथ मिलेगी।
विज्ञापन
Jammu City
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब जम्मू शहर में घरों के बाहर डिजिटल नंबर प्लेट लगाई जाएंगी। इसमें घरों के नंबर और पते अंकित होंगे। इसी तरह गलियों की भी नंबरिंग होगी। इससे लोगों को रिश्तेदारों के पते पर पहुंचना आसान होगा। साथ ही घर निर्माण के लिए एनओसी लेने, रोड की स्थिति, अन्य योजनाओं के काम शुरू करने में भी सुविधा मिलेगी। वहीं, नगर निगम द्वारा बनाई जा रही माई जम्मू ऐप में शहरभर में घरों, गलियों समेत अन्य जानकारी पूरे पते के साथ मिलेगी।
विज्ञापन
इसमें अगर किसी का घर आवासीय है और इसमें वाणिज्य गतिविधियां चल रही हैं। ऐसी स्थिति में अलग-अलग नंबर प्लेट लगाई जाएंगी। इसमें आवासीय और वाणिज्य परिसर अंकित होगा। अभी तक शहर में अधिकांश घरों और गलियों की नंबरिंग नहीं हो पाई है। अब डिजिटल नंबर प्लेट शहर में तमाम घरों का रिकार्ड नगर निगम के पास होगा।
विज्ञापन
यह काम स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में होगा। इस पर काम आगामी माह से शुरू होगा। इसके लिए नगर निगम के आईटी विंग की ओर से तमाम कार्रवाई को पूरा कर लिया है। अब घरों में डिजिटल नंबर प्लेट लगाने पर काम होगा। वार्ड, गली के नंबर के हिसाब से घरों को डिजिटल नंबर जारी होंगे।
विज्ञापन
अब स्मार्ट सिटी में घरों और गलियों के नंबर अंकित किए जाएंगे। इससे लोगों को पते पर पहुंचना आसान होगा। साथ ही नगर निगम के पास भी रिकार्ड रहेगा कि कौन कहां पर रह रहा है और कितनी संपत्ति है। - राहुल यादव, आयुक्त, नगर निगम।
डिजिटल नंबर प्लेट में घरों के नंबर, पत्ता समेत अन्य जानकारियां अंकित रहेगी। इससे योजना का लाभ देने में भी सुविधा होगी। पहले घरों के नंबर नगर निगम ने जारी नहीं किए हैं। अब नगर निगम के पास रिकार्ड होगा। - राजिंदर शर्मा, मेयर।