फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu City news: Khaki will now be helpful in every street in Jammu city

Jammu City: जम्मू शहर में अब हर गली-मोहल्ले में खाकी की मददगार होगी तीसरी आंख, पुलिस ने बनाई ये योजना

Thu, 08 Jun 2023 05:25 PM IST
kumar गुलशन कुमार अजय मीनिया, जम्मू
अजय मीनिया, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 08 Jun 2023 05:25 PM IST
सार

जम्मू शहर में आपराधिक वारदातों को हल करने के लिए जिला पुलिस ने एक अनोखी पहल की है। पुलिस ने पूरे जिले से लोगों के घरों में लगे 10295 सीसीटीवी कैमरों की जानकारी लेकर डाटाबैंक तैयार किया है।

विज्ञापन
Jammu City news: Khaki will now be helpful in every street in Jammu city
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

जम्मू शहर में आपराधिक वारदातों को हल करने के लिए जिला पुलिस ने एक अनोखी पहल की है। पुलिस ने पूरे जिले से लोगों के घरों में लगे 10295 सीसीटीवी कैमरों की जानकारी लेकर डाटाबैंक तैयार किया है। इसमें पूरे जिले की हर गली-मोहल्ले में लगे सीसीटीवी की जानकारी है। किस मोहल्ले में, किसके घर और कहां सीसीटीवी लगा है, पुलिस के पास इसकी जानकारी है। 
विज्ञापन


यह जानकारी लोगों के सहयोग से ली गई है। जब भी कहीं आतंकी वारदात, चोरी, झपटमारी, लूट या अन्य वारदात होगी तो पुलिस लोकेशन देख मौके पर पहुंचकर वहां लगे सीसीटीवी देखकर वारदात को चेक कर सकेगी। ऐसे में डाटाबैंक पुलिस के लिए तीसरी आंख साबित होंगे। ये कैमरे अपराधियों को वारदात को अंजाम देने से रोकने में पुलिस की मदद करेंगे। 
विज्ञापन


8 पुलिस सब डिविजन से सीसीटीवी का डाटा जुटाया

जानकारी के अनुसार पुलिस ने जम्मू जिले की 8 पुलिस सब डिविजन से 10295 सीसीटीवी कैमरों का डाटाबैंक तैयार किया गया है। इनमें सब डिविजन जम्मू ईस्ट से 1201, जम्मू बेस्ट से 1795, जम्मू नार्थ से 1527, जम्मू साउथ से 2363, अखनूर 189, दोमाना 250, आरएस पुरा 2774 और नगरोटा सब डिविजन से 196 कैमरों क डाटा लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामलों की जांच में 100 फीसदी मदद

जम्मू जिले में पिछले एक महीने में हिट एंड रन, चोरी, झपटमारी के सभी मामलों की जांच उक्त सीसीटीवी की मदद से हुई है। इसी महीने 5 जून को मीरां साहिब के हिट एंड रन केस, 27 मई को मीरां साहिब में बाइक चोरी, 29 मई को कालू चक और आरएस पुरा में चोरों को पकड़ने, 27 मई को जानीपुर एटीएम से चोरी मामला, 26 मई को मीरां साहिब का चोरी मामला, 22 मई को त्रिकुटा नगर में एक करोड़ रुपये की चोरी का मामला, 15 मई को मीरां साहिब समेत पूरे जिले में चोरियों की वारदातें उक्त कैमरों की मदद से सुलझाई गई हैं। 

पुलिस के लिए बड़े मददगार बने यह कैमरे

लोगों को विश्वास में लेकर इन कैमरों का डाटाबैंक बनाया है। इसकी मदद से हमारे पास लगभग पूरे जिले में महत्वपूर्ण बाजारों, चौराहों, स्थलों, मोहल्लों की जानकारी है। कहीं पर आतंकी वरादात, चोरी, लूट, हादसा या किसी किसी तरह की वारदात हो तो लोकेशन पर जाकर उक्त सीसीटीवी की मदद से जानकारी ले सकते हैं। एक तरह से यह कैमरे हमारे लिए पुलिस के जांच अधिकारी की तरह मदद कर रहे हैं। -चंदन कोहली, एसएसपी जम्मू।


स्मार्ट सिटी में 700 कैमरों का भी प्रस्ताव

बता दें कि स्मार्ट सिटी के तहत शहर में 700 सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव भी है। यह कैमरे नगर निगम और यातयात पुलिस ने मिलकर लगाए हैं। इनके लिए एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। हालांकि, अभी पहले चरण में 100 कैमरे इंस्टाल किए गए हैं। यह कैमरे शहर में अलग-अलग महत्वपूर्ण स्थलों पर लगाए गए हैं। यातायात पुलिस और नगर निगम दोनों के पास इन कैमरों का संयुक्त कंट्रोल रूम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed