फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, city, nagar nigam

Jammu News: अब कचरा शुल्क न देने पर कटेगा चालान, कोर्ट के माध्यम से होगी वसूली

विज्ञापन
jammu, city, nagar nigam
40 हजार से ज्यादा लोगों ने अदा नहीं किया शुल्क, सफाई करने में सालाना आ रहा 25 करोड़ रुपये खर्च
विज्ञापन

नगर निगम के खाते में 14 करोड़ की जगह सिर्फ नौ करोड़ रुपये ही जमा
पांच करोड़ रुपये की वसूली के लिए जारी होंगे नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नए वित्त वर्ष में कचरा शुल्क अदा न करने वालों के चालान कटेंगे। साथ ही कोर्ट के माध्यम से वसूली भी की जाएगी। अप्रैल 2023 से लेकर मार्च 2024 तक कचरा शुल्क 14 करोड़ की जगह नौ करोड़ ही जमा हो पाया है। नगर निगम के अंतर्गत 120000 घरों में से 40 हजार घरों से पांच करोड़ रुपये शुल्क की अदायगी नहीं हो पाई है।
सालाना 14 करोड़ जमा करने का लक्ष्य है। शुल्क अदा न होने पर अब घर मालिकों को दूसरे सप्ताह से नोटिस जारी होंगे। इसमें तय समय के अंदर कचरा शुल्क अदा करना होगा। ऐसा न करने पर नगर निगम की ओर से चालान भी काटा जाएगा। इसके बाद कोर्ट के माध्यम से वसूली होगी। मौजूदा समय में लोग शुल्क अदा न कर कचरा खुले में फेंक रहे हैं, जिसे एकत्र करने में सफाई कर्मियों को परेशानी आ रही है। साथ ही शहर गंदा हो रहा है। घर-घर से कचरा उठाने के लिए सुबह के समय ऑटो की सुविधा दी गई है। इसके अलावा डंपिंग साइट से अलग से सफाई करनी पड़ रही है। सालाना सफाई करने में नगर निगम को 25 करोड़ रुपये खर्चा आ रहा है, जबकि उसके मुताबिक कचरा शुल्क पूरा वसूल नहीं हो रहा है। पहले सफाई इंस्पेक्टरों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। कई बार नोटिस जारी किए जा चुके हैं। मगर लोगों ने भुगतान नहीं किया। कुछ उपभोक्ता ऐसे भी है, जिन्होंने दो-दो सालों से भुगतान नहीं किया है।
विज्ञापन



यह है शहर में सफाई की स्थिति
घरों से कचरा सड़कों और गलियों किनारे फेंका जा रहा है। इससे नालियां अवरुद्ध हो रही हैं। दोपहर तक डंपिंग साइट को साफ करने पर काम चल रहा है। शाम को फिर से हालात वैसे ही हो रहे हैं। सफाई कहीं भी नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




रोजाना एकत्र होता है 400 एमटी कचरा
शहरभर में रोजाना 400 एमटी कचरा एकत्रित होता है। कुल 120 वाहनों से कचरा निस्तारण केंद्र कोटभलवाल कचरा पहुंचाया जाता है। इसके अलावा 225 से ज्यादा ऑटो को कचरा संग्रहण के लिए लगाया गया है।







40 हजार घरों से कचरा शुल्क इस साल नहीं आया है। करीब 14 करोड़ रुपये शुल्क जमा होना चाहिए था, लेकिन नौ करोड़ रुपये ही मिल रहे हैं। अब नोटिस जारी होंगे। शुल्क अदा न करने पर चालान काटे जाएंगे और कोर्ट के माध्यम से वसूली होगी।
- डा. विनोद शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed