{"_id":"6709c03c89c24778030953e4","slug":"jammu-city-health-dengue-jammu-news-c-10-jam1008-460587-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: डेंगू को अक्तूबर से लगाव, तीन साल से लोगों को कर रहा परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: डेंगू को अक्तूबर से लगाव, तीन साल से लोगों को कर रहा परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में रोजाना मिल रहे सौ डेंगू संक्रमित मरीज, 2024 के पिछले रिकॉर्ड टूटने के आसार
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश में अक्तूबर माह खतरे की घंटी रहा है। पिछले तीन साल से इसी माह सबसे अधिक मच्छरों ने लोगों को काटा है। साल 2024 में में बढ़ते मामलों से पिछले रिकार्ड टूटने के आसार हैं। रोजाना प्रदेश में औसतन सौ डेंगू संक्रमित मरीज मिल रहे हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार सितंबर के अंत में होने वाली बारिश के बाद अमूमन 10 से 12 दिन तक का तापमान मच्छरों के पनपने के लिए अनुकूल होता है। जिससे अक्तूबर में तेजी से मच्छर बढ़ते हैं। यही कारण है कि इस माह डेंगू के मामलों में भी वृद्धि हो जाती है। गत दिनों प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश भी हुई है।
वर्ष 2022 की बात करें तो प्रदेश में सितंबर में 1621, अक्तूबर में 3608 और नवंबर में 2809 डेंगू के मामले मिले थे। 2023 में सितंबर में 1666, अक्तूबर में 2924 और नवंबर में 1328 मामले मिले थे। वहीं, 2024 में अब तक 800 से अधिक डेंगू के मामले मिल चुके हैं, जबकि अभी आधे माह से अधिक समय शेष है।
विज्ञापन
जिला जम्मू में मिल चुके हैं 1800 मामले
जम्मू शहर के लगभग हिस्सों में डेंगू दस्तक दे चुका है। शहर के कई इलाके हाॅटस्पाॅट में तब्दील हो चुके हैं। अब तक कुल 2791 मामलों में अकेले जम्मू जिला से 1800 मामले मिल चुके हैं, जिसमें 90 प्रतिशत से ऊपर नगर निगम क्षेत्र से मामले हैं। राहत यह है कि अभी तक किसी भी डेंगू की आधिकारिक मौत रिपोर्ट नहीं हुई है। पिछले साल अब तक 2977 डेंगू के मामले मिले थे, जो इस साल अब तक 2791 मामले मिल चुके हैं। अब तक 18759 लोगों के डेंगू परीक्षण होने का दावा किया गया है। डेंगू से बच्चों के साथ बड़े पीड़ित हो रहे हैं। स्कूलों में भी बच्चों को शरीर को पूरी तह से ढककर रखने वाली यूनिफार्म पहनने की हिदायत दी गई है।