{"_id":"67071f94ab2d243b3f015234","slug":"jammu-city-culture-navratr-jammu-news-c-10-jam1008-459122-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बावे वाली से कोल कंडोली तक गूंजा जय जय अंबे कात्यायनी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बावे वाली से कोल कंडोली तक गूंजा जय जय अंबे कात्यायनी...
Thu, 10 Oct 2024 05:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Thu, 10 Oct 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छठे नवरात्र पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने की पूजा, मंदिरों में शीश नवा कर प्राप्त किया आशीर्वाद
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। छठे नवरात्र श्रद्धालु माता कात्यायनी की लीन नजर आए। मंदिरों के शहर के प्रमुख मंदिरों में शामिल बावे वाली माता मंदिर सहित कोल कंडोली में सुबह से शाम तक मां के छठे स्वरूप माता कात्यायनी की पूजा की गई। इस दौरान मंदिरों में पूजा-अर्चना सहित दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
विधानसभा चुनाव के समापन के बाद देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हुआ है। बावे वाली माता, कोल कंडोली सहित महामाया मंदिर में श्रद्धालुओं को कतारबद्ध होकर दर्शन किए हैं। इसके साथ लोगों ने घरों में सुबह माता की आरती की। मंदिरों में दिनभर लंगर का आयोजन हुआ।
बावे वाली माता मंदिर में सुबह चार बजे दर्शन शुरू हुए। इसके बाद श्रद्धालु रात नौ बजे तक मंदिर में दर्शन करने पहुंचते रहे। मंदिर में लंगर का आयोजन हुआ। वहीं, चल रहे यज्ञ में आहुतियां डालकर लोगों ने परिवार सहित देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
कोल कंडोली मंदिर में भी सुबह चार बजे दर्शन शुरू हुए। यहां पर चंडी यज्ञ जारी रहा। मंत्रोच्चार सहित भजनों से मंदिर गूंजता रहा। पूरा माहौल दिनभर भक्तिमय रहा।
कौल कंडोली मंदिर के पुजारी जय प्रकाश ने कहा कि बताया कि नवमी तक भंडारे का मंदिर में आयोजन किया जाएगा। यज्ञ में श्रद्धालुओं को आहुति डालने की व्यवस्था की गई है। बावे वाली माता मंदिर के महंत बिट्टा ने कहा कि छठे नवरात्र को भीड़ रही।