फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu city and bus stand is becoming soft targets for militants for attack

जम्मू बस स्टैंड बनता जा रहा सॉफ्ट टारगेट, इनपुट होने के बाद भी पुलिस नहीं रोक सकी आतंकी हमले

Fri, 08 Mar 2019 01:20 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 08 Mar 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
jammu city and bus stand is becoming soft targets for militants for attack
सांकेतिक तस्वीर
जम्मू बस स्टैंड आतंकी हमलों के लिए सॉफ्ट टारगेट बनता जा रहा है। तीसरे आतंकी हमले के बाद सुरक्षा में सेंध के सवाल पर पुलिस अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है। करीब एक साल के अंदर आतंकियों ने तीसरी बार बस अड्डे को निशाना बनाया है। इससे शहर की सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन




जम्मू शहर में भीड़-भाड़ वाले बीसी रोड स्थित बस स्टैंड को आतंकियों ने आसान टारगेट समझ लिया है। पुलिस और इंटेलिजेंस एजेंसियों ने 25 मई 2018, 28 दिसंबर 2018 की घटनाओं से कोई सबक नहीं लिया। दोनों हमलों में आतंकियों ने ग्रेनेड फेंक कर माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की है। इन हमलों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता नहीं करने का अंजाम यहीं रहा कि वीरवार को एक आम नागरिकों को अपनी जान गंवानी पड़ी। वहीं, 33 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


बस स्टैंड पर हुए हमले
  • 25 मई, 2018 : आतंकियों ने बीसी रोड के तरफ से पुलिस वाहन पर ग्रेनेड फेंका, जिसमें दो पुलिसकर्मियों सहित तीन लोग घायल हुए।
  • 28 दिसंबर, 2018 : टाउन हाल से नीचे उतर कर आतंकियों ने दोबार बस स्टैंड पर ग्रेनेड फेंका। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।
  • 7 मार्च, 2019 : आतंकी ने बस स्टैंड परिसर के अंदर पहुंचकर ग्रेनेड फेंका। इसमें 33 लोग घायल हुए और एक की मौत हुई है। 

आतंकियों के रडार पर जम्मू शहर
  • 30 मार्च, 2002 : आतंकियों ने रघुनाथ मंदिर पर हमला किया था, जिसमें 11 की मौत और 20 से अधिक लोग घायल हुए।
  • 14 मई, 2002 : जम्मू के कालूचक में आतंकियों ने सेना की छावनी पर हमला किया। 40 की मौत, 48 घायल हुए।
  • 27 नवंबर, 2014 : जम्मू के अरनिया सेक्टर में आतंकी हमला। तीन जवान शहीद और चार नागरिक मारे गए।
  • 29 नवंबर, 2016 : जम्मू के नगरोटा स्थित 16 कॉर्प मुख्यालय में तैनात 166 आर्मी यूनिट पर हमला, 7 जवान शहीद।
  • 10 फरवरी, 2018 : जम्मू के सुजवां आर्मी कैंप पर आतंकी हमला। पांच जवान शहीद और चार आतंकी मारे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed