फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: Candidates took out candle march against Aptech Mehbooba and Farooq Abdullah also participated

Jammu: एप्टेक के खिलाफ अभ्यर्थियों ने निकाला कैंडल मार्च, महबूबा और फारूक अब्दुल्ला भी हुए शामिल

Sun, 12 Mar 2023 01:03 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 12 Mar 2023 01:03 PM IST
सार

अभ्यर्थियों ने कच्ची छावनी से लेकर अंबफला चौक तक कैंडल मार्च निकालकर रोष जताया। मार्च का कई जिलों के अभ्यर्थी, पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती, एनसी के फारूख अब्दुल्ला समेत अन्य राजनीतिक दलों, छात्र संगठनों और सामाजिक संगठनों ने युवाओं का समर्थन किया है।

विज्ञापन
Jammu: Candidates took out candle march against Aptech Mehbooba and Farooq Abdullah also participated
Jammu Protest - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड के अभ्यर्थियों ने कच्ची छावनी से लेकर अंबफला चौक तक कैंडल मार्च निकालकर रोष जताया। विंकल शर्मा की अध्यक्षता में निकाले गए कैंडल मार्च का कई जिलों के अभ्यर्थी, पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती, एनसी के फारूख अब्दुल्ला समेत अन्य राजनीतिक दलों, छात्र संगठनों और सामाजिक संगठनों ने युवाओं का समर्थन किया है। अंबफला चौक पर युवाओं ने अपने प्रवेश पत्र भी जलाए।

विज्ञापन


फारुक अब्दुल्ला ने कहा कि वह युवाओं के साथ हैं। संसद में भी युवाओं के इस मुद्दे को उठाया जाएगा। कच्ची छावनी में एकत्रित हुए युवाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस को तैनात रही। युवाओं ने एप्टेक गो बैक के नारे लगाए। जब अभ्यर्थी राजभवन की ओर बढ़े तो यातायात बंद कर दिया। युवाओं ने कहा कि उन्होंने सरकार को शांतिपूर्ण तरीके से समझाने की कोशिश की, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन


विंक्ल शर्मा ने कहा कि आवाज को दबाया जा रहा है। इसकी खास वजह है कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं। सरकार इसलिए उनकी आवाज नहीं सुनती है। अभ्यर्थी अतुल सूदन ने कहा कि चार प्रमुख मांगे हैं। एप्टेक से परीक्षा आयोजित न करवाई जाए। जेके एसएसबी पेपर खुद परीक्षा ले। किश्तवाड़ के अनिल ने कहा कि लंबे समय से तैयारी कर रहे हैं। पहले भी परीक्षा दी थी। घोटाले के चलते मेहनत काम नहीं आई है। जीवन ज्योति ने कहा कि अधिकार की आवाज उठाने लाठीचार्ज किया जाता है । सरकार खुद पीछे और पुलिस को आगे करती है। चह अत्याचार युवा बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं ने प्रवेश पत्र भी जलाए

युवाओं ने अपने प्रवेश पत्र भी जलाए। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाएगी, तब तक प्रदर्शन करते रहेंगे। कैंडल मार्च के दौरान कच्ची छावनी सड़क बंद रखी गई। इस दौरान लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी आई। रसूल अहमद ने कहा कि वह बीमार हैं। घर जा रहे हैं। लेकिन बीच में कोई गाड़ी नहीं है। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि वह शहर में नौकरी करते हैं। घर जा रहे थे, लेकिन गाड़ी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed