फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Bribe Case: BJP expelled Ward 53 councilor Jyoti Devi from the party Municipal Corporation will also take action

Jammu Bribe Case: वार्ड 53 की पार्षद ज्योति देवी भाजपा से निष्कासित, नगर निगम भी करेगा कार्रवाई

Sun, 19 Jun 2022 12:15 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 19 Jun 2022 12:15 PM IST
सार

स्पेशल जज एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) रितेश दुबे के समक्ष पार्षद ज्योति देवी और उनके पति को पेश किया गया, जहां से दोनों को पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है।   

विज्ञापन
Jammu Bribe Case: BJP expelled Ward 53 councilor Jyoti Devi from the party Municipal Corporation will also take action
Bribe - फोटो : Social media

विस्तार

वार्ड 53 की भाजपा पार्षद ज्योति देवी और उनके पति शाम लाल के रिश्वत मामले पर घिरी भाजपा ने शनिवार को अहम फैसला लिया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने पार्षद ज्योति देवी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। पार्टी की अनुशासन समिति की सिफारिश पर यह कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन


उधर, शनिवार को स्पेशल जज एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) रितेश दुबे के समक्ष पार्षद ज्योति देवी और उनके पति को पेश किया गया, जहां से दोनों को पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।   
विज्ञापन

रैना ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में भ्रष्टाचार पर भाजपा की जीरो टॉलरेंस की नीति रही है। इसी पर कायम रहते हुए पार्टी की अनुशासन समिति ने पार्षद ज्योति देवी के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की थी। भ्रष्टाचार के मामले में कोई समझौता नहीं किया जा सकता। उधर, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता ने कहा कि संगठन को बदनाम करने की किसी को अनुमति नहीं दी जाएगी। मामले पर मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने कहा कि अब नगर निगम भी कार्रवाई करेगा। पार्षद ज्योति देवी की सदस्यता रद्द की जाएगी। नगर निगम एक्ट 2000 की धारा 8 के तहत भ्रष्टाचार में संलिप्तता पर पार्षद की सदस्यता को रद्द करने का अधिकार नगर निगम के पास है। इसी के तहत कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि ठेकेदार की ओर से एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई गई थी कि मलबा क्लियरेंस प्रमाण पत्र जारी करने के लिए दस हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने जाल बिछाया और पार्षद के पति को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। अब एसीबी की कार्रवाई का इंतजार है। 

नगर निगम में भ्रष्टाचार का बोलबाला, भाजपा पार्षद कर रहे वसूली 

भाजपा पार्षद के रिश्वत लेने के मामले पर सियासत गर्माने लगी है। विपक्षी दलों के पार्षदों ने भाजपा पार्षदों पर निशाना साधने के साथ नगर निगम में भ्रष्टाचार को लेकर आवाज बुलंद करनी शुरू कर दी है। 
कांग्रेस के पार्षद गौरव चोपड़ा ने कहा कि भाजपा नेता एवं पार्षद रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जा रहे हैं। मौजूदा समय में नगर निगम में हेराफेरी हो रही है। पार्षद के पकड़े जाने के बाद साफ है कि भाजपा पार्षद वसूली कर रहे हैं। इन्हें लोगों की चिंता नहीं है।


सिर्फ अपनी जेबें भर रहे हैं। मामले पर निर्दलीय पार्षद अमित गुप्ता ने कहा कि अभी तो शुरूआत है। जांच चल रही है। भाजपा के अन्य पार्षद भी नपेंगे। भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। लोगों के पैसे भाजपा पार्षद मनमाने तरीके से अपनी जेब में डाल रहे हैं। हाउस में मसला रखा जाएगा। कांग्रेस पार्षद शौकत अली, रसपाल ने कहा कि भाजपा फेल हो रही है। पहले सीबीआई छापा फिर पार्षद का पकड़ा जाना। इससे साबित होता है कि भ्रष्टाचार बढ़ गया है। लोगों का पैसा बर्बाद हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed