{"_id":"65f9f2b3c35a6fa8610afc34","slug":"jammu-bishnah-road-problem-jammu-news-c-392-1-bnj1001-100089-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जिंदड़ खुर्द सड़क की हो मरम्मत वरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जिंदड़ खुर्द सड़क की हो मरम्मत वरना प्रदर्शन
Wed, 20 Mar 2024 01:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Wed, 20 Mar 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण परेशान, सड़क किनारे नालियां बनाने और जल्द सुध लेने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। बारिश के बाद बदहाल हुई जिंदड़ खुर्द की मरम्मत नहीं होने से ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार और विभाग को जल्द सुध नहीं लेने पर रिंग रोड को बंद कर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। साथ ही सड़क के किनारे नालियां बनाने की मांग उठाई है।
स्थानीय निवासी नरेश कुमार, कैप्टन देशराज, संधू थापा और दिलीप कुमार ने बताया कि समस्या के बारे में संबंधित अधिकारियों को कई बार अवगत करवा चुके हैं, लेकिन आजतक आश्वासन के अलावा कोई कदम नहीं उठाया गया है। इसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। बारिश के पानी की निकासी न होने के कारण बार-बार सड़क की हालत खराब हो जाती है। इसलिए जल निकासी का प्रबंध किया जाए। विभाग और प्रशासन के उदासीन रवैये के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में रिंग रोड सहित बड़े-बड़े प्रोजेक्ट बनाए जा रहे हैं, लेकिन ग्रामीणों की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। इसलिए प्रशासन व विभाग जल्द सड़की सुध लेकर ग्रामीणों को राहत प्रदान करे।