{"_id":"6797f6e1bd2b21574b036ccd","slug":"jammu-bar-association-announced-executive-committee-jammu-news-c-10-lko1027-532827-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बार एसोसिएशन ने घोषित की कार्यकारी समिति, 13 उपसमितियां भी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बार एसोसिएशन ने घोषित की कार्यकारी समिति, 13 उपसमितियां भी गठित
विज्ञापन
निर्मल कोतवाल प्रधान, बार एसोसिएशन स्रोत - स्वयं
सभी पूर्व प्रधानों समेत कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं को किया गया शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने कार्यकारी समिति का गठन किया है। इसके साथ ही 13 उपसमितियां भी गठित की गईं हैं। कार्यकारी समिति में सभी पूर्व प्रधानों सहित 365 अधिवक्ताओं को शामिल किया गया है। सोमवार को बार एसोसिएशन के प्रधान निर्मल कोतवाल की ओर से नोटिस जारी कर इन समितियों के गठन की घोषणा की गई।
365 सदस्यीय कार्यकारी समिति में बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान पीएस दत्ता, वीआर वजीर, एवी गुप्ता, एमके भारद्वाज, सुनील सेठी, अभिनव शर्मा, विक्रम शर्मा, डीके खजूरिया, डीएस सैनी, सुरिंदर सैनी और एके साहनी को शामिल किया गया है। पूर्व महाधिवक्ता डीसी रैना को भी कार्यकारी समिति में शामिल किया गया है।
इसके अलावा 75 सदस्यीय सलाहकार समिति भी गठित की है, इसमें सभी पूर्व प्रधानों के अलावा वरिष्ठ अधिवक्ता लीलाकरण शर्मा और शेख शकील अहमद को भी सम्मिलित किया गया है। 87 सदस्यीय प्रवर्तन समिति भी गठित की गई है, जिसका चैयरमैन सरदार बलदेव सिंह को भी घोषित किया गया है। 28 समिति सतर्कता समिति का चैयरमैन भी सरदार बलदेव सिंह को बनाया गया है। इसी तरह 14 सदस्यीय आईटी समिति गठित की गई है, जिसके चेयरमैन वरिष्ठ अधिवक्ता प्रणव कोहली हैं।
विज्ञापन
अधिवक्ता रामेश्वर जम्वाल बौद्धिक समिति के चेयरमैन नियुक्त किए गए हैं। बौद्धिक समिति में 15 सदस्य हैं। आठ सदस्यीय बीमा समिति और 15 सदस्यीय शिकायत निवारण समिति गठित करने की घोषणा भी बार एसोसिएशन ने की है।
पिकनिक, खेल और महिला कल्याण समिति गठित
बार एसोसिएशन ने पिकनिक समिति की भी घोषणा की है। बार एसोसिएशन के महासचिव प्रदीप मजोत्रा, संयुक्त सचिव अंशु महाजन और कोषाध्यक्ष राहुल इसके सदस्य हैं। 21 सदस्यीय खेल समिति भी गठित की गई, जिसका चेयरमैन अधिवक्ता सुरेश शर्मा को बनाया गया है। इसके अलावा 32 सदस्यीय महिला कल्याण समिति गठित की गई है, जिसकी सभी सदस्य महिला हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता सुरिंदर कौर और सीमा खजूरिया शेखर भी इसकी सदस्य हैं। अधिवक्ता विनोद सैनी को 18 सदस्यीय कैंटीन समिति का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। वित्त समिति के चेयरमैन किशोर कुमार हैं। इस समिति में पांच सदस्य हैं। अनुशासनात्मक समिति में 12 सदस्यों को शामिल किया है, जिसके चेयरमैन अधिवक्ता एजाज अहमद टाक हैं।
बार एसोसिएशन के कामकाज और अधिवक्ताओं से जुड़े सभी मसलों पर फैसला लेने के लिए कार्यकारी समिति गठित की गई है। हमारे लिए बार एसोसिएशन के सभी पूर्व प्रधानों की राय मायने रखती है। इसलिए सभी पूर्व प्रधानों को इसमें शामिल किया गया है। हालांकि सभी मसलों पर बार एसोसिएशन के प्रधान का फैसला ही अंतिम माना जाएगा।
- निर्मल कोतवाल, प्रधान, बार एसोसिएशन