फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, arniya, vikram post, rakshabandhan

Raksha Bandhan 2023: सरहद पर रक्षाबंधन की धूम, भाई-बहन के प्रेम में डूबे सीमा प्रहरी

Thu, 31 Aug 2023 05:19 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Thu, 31 Aug 2023 05:19 PM IST
सार

अरनिया सेक्टर की विक्रम पोस्ट पर सीमा जन कल्याण समिति के सदस्यों ने छात्राओं के साथ सीमा पर पहुंच कर सीमा प्रहरियों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया।

विज्ञापन
jammu, arniya, vikram post, rakshabandhan
घर से दूर सरहत पर तैनात जवान को राखी बांधती नन्हीं बच्ची - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू के अरनिया सेक्टर की विक्रम पोस्ट पर सीमा जन कल्याण समिति के सदस्यों ने छात्राओं के साथ सीमा पर पहुंच कर सीमा प्रहरियों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया। विक्रम पोस्ट पर पहुंचते ही कंपनी कमांडर राजेश्वर मिश्रा ने सदस्यों और छात्राओं का स्वागत किया।

विज्ञापन


इसके बाद छात्राओं ने जवानों की कलाई पर राखी बांधकर त्योहार मनाया। जवानों ने छात्राओं को उपहार भेंट किया। समिति के सदस्य और पूर्व सरपंच डॉ. रघुवीर सिंह ने बताया कि बीएसएफ के जवान मुस्तैदी से सीमा की रक्षा करते हैं। देश की रक्षा की जिम्मेदारी को निभाते हुए उन्हें घर की जिम्मेवारियों को पीछे छोड़ना पड़ता है। इसलिए जवानों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया, ताकि वह स्वयं को अकेला महसूस न करें।
विज्ञापन

 

jammu, arniya, vikram post, rakshabandhan
Rakhi 2023 - फोटो : संवाद

इस मौके पर सीमा सुरक्षा बल की तरफ से सीमावर्ती गांव के युवाओं के साथ वॉलीबॉल के मैच का भी आयोजन किया। सीमा जन कल्याण समिति के सदस्यों ने सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ विक्रम पोस्ट पर पौधे भी लगाए। कंपनी कमांडर ने सीमा जन कल्याण समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा बल और स्थानीय लोगों का आपस में जुड़ाव घर जैसा माहौल देता है। सीमा प्रहरियों के साथ त्योहार मनाने से उनका भी अकेलापन दूर हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed