फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, arniya, accident,16 injured

Jammu News: पास देते तीन-चार पलटे खाकर खेत में गिरी बस, 16 लोग घायल

Wed, 07 Feb 2024 04:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 07 Feb 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
jammu, arniya, accident,16 injured
10 जीएमसी रेफर, अरनिया-जम्मू रूट पर कल्याणा मोड़ के पास गलोढ़ नाला क्षेत्र में हुआ हादसा
विज्ञापन

एक ही समय में छूटी बसों के चालकों में सवारियों उठाने की मची थी होड़
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। सीमावर्ती अरनिया के कल्याणा मोड़ गलोड़ नाला क्षेत्र में मंगलवार सुबह हुए सड़क हादसे में 16 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 10 की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है। अन्य घायलों को अरनिया और आरएस पुरा अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह हादसा सुबह सवा आठ बजे का है। बस में करीब 30 लोग सवार थे।
जानकारी के अनुसार सुबह 8:05 बजे अरनिया के तरेबा मोड़ वाया स्लेहड़ और वाया आएस पुरा-जम्मू के लिए दो बसे रवाना हुईं। एक ही समय पर छूटने के चलते दोनों में रठाना मोड़ तक सवारियां उठाने की होड़ मची हुई थी। दोनों ही बसें एक-दूसरे को ओवरटेक कर रही थीं। इसी बीच कल्याण मोड़ पर गरोड़ नाला पुल से करीब 100 मीटर पहले वाया स्लेहड़-जम्मू रूट की बस दूसरी को पास देते समय अनियंत्रित हो गई और तीन-चार पलटे खा कर खेत में जा गिरी। हादसे के बाद चीखोपुकार मच गई। बस को जोगिंदर सिंह चला रहा था। हादसे के बाद आसपास मौजूद गुर्जर समुदाय के लोग एकत्र हो गए। साथ ही राहगीर भी राहत एवं बचाव अभियान में जुट गए। सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से एंबुलेंस मुहैया करवाई गई। कुछ घायलों को अरनिया और कुछ को आरएस पुरा अस्पताल भेजा गया। हादसे में करीब 16 लोग घायल हुए। इसमें से 10 को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंचे एसडीपीओ आरएस पुरा निखिल गोगना की निगरानी में बस को सीधा किया गया। बाद में यातायात को सुचारू कर दिया गया। इस दौरान बीएमओ बिश्नाह शमीम अहमद चौधरी, थाना प्रभारी दीपक सिंह कटोच भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह लोग हुए घायल
साहिल चौहान (21) निवासी वार्ड 12 अरनिया, अमित कुमार (25) निवासी कुदवाल कैंप, मोहन लाल (29) अरनिया, नीलू देवी (45) वार्ड दो बिश्नाह, मुकेश कुमार (18) निवासी वार्ड 12 अरनिया, द्वारिकानाथ (50) निवासी कूल खुर्द अरनिया, सोम लाल (55) निवासी अदलैहड़ अरनिया, जगदीश राज (50) निवासी अरनिया, रविंद्र कुमार (55) निवासी अरनिया, सुरेंद्र कुमार (34) निवासी कोठे कल्याणा अरनिया, विनय चौधरी (19) राज निवासी काकू दे कोठे अरनिया, कीमती लाल (30) निवासी अरनिया, बोधराज (32) निवासी वार्ड 12 अरनिया, वीनू कुमार (23) निवासी अरनिया, राकेश कुमार (23) निवासी कोठे कल्याणा अरनिया और मंगत राम (47) निवासी अरनिया शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनों को ढूंढने के लिए जगह-जगह भटकते रहे लोग
हादसे की सूचना मिलते ही लोगों का घटना स्थल पर पहुंचना शुरू हो गया था। इसके बाद अपनों को ढूंढते हुए अरनिया, आरएस पुरा अस्पताल और फिर जीएमसी जम्मू तक भटकते रहे। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग अरनिया द्वारा घायलों को समय पर रेफर कर दिया गया था। उनके परिवार जनों को पता करवाने के बाद भेजा जा रहा था।



अगर अड्डे से चलती बसें तो न होता हादसा
राजीव सिंह लंगेह
अरनिया। सड़क हादसे के बाद लोगों में प्रशासन के खिलाफ रोष है। उन्होंने बताया कि अगर अड्डे से बसें चलाई जा रही होतीं तो ऐसा हादसा नहीं होता। अड्डे से तरेवा मोड़ तक बस को पहुंचने में दो से तीन मिनट का समय लगता है। उन्होंने प्रशासन से बसों को अड्डे से ही चलाने की मांग की है, ताकि आगे से कोई ऐसी परिस्थिति न बने।
लोगों ने बताया कि अरनिया से जम्मू जा रही बसें सुबह 9:00 बजे तक गत एक माह से बस अड्डे की बजाय तरेवा मोड़ से चल रही थीं। इस कारण पिछले गांव से आने वाले सवारियों को करीब एक किलोमीटर का पैदल सफर करना पड़ रहा है। बस चालकों की मनमानी से लोग परेशान हैं।

गरोड़ नाले पर पुल की मांग नहीं हो रही पूरी
हादसे के 100 मीटर आगे गरोड़ नाले पर पुल की चौड़ाई महज 8 फुट है। एक समय में एक ही वाहन गुजर सकता है। वाहनों की होड़ चलते यहां पर कई हादसे हो चुके हैं। काफी समय से नाले पर पुल बनाने की मांग उठ रही है, लेकिन आजतक प्रशासन ने सुध नहीं ली है। अब बस गरोड़ नाले के ऊपर पलटी होती तो ज्यादा नुकसान हो सकता था।


तीसरी बार ओवरटेक करने पर हुआ हादसा

इस मौके पर घायल साहिल चौहान ने बताया कि वह बस के मध्य में बैठे हुए थे। पीछे आ रही बस के चालक ने दो बार ओवरटेक करने की कोशिश की, परंतु वह विफल रहा। जैसे ही तीसरी बार उसने ओवरटेक किया तो दूसरी बस पास देते समय अनियंत्रित हो कर हादसे का शिकार हो गई। घायल वीनू कुमार और मुकेश कुमार दोनों भाइयों ने बताया कि कि वह नरवाल में काम करते हैं। मंगलवार को वह बाइक की बजाय बस से गए थे। जैसे ही हादसा हुआ तो आंखों के आगे अंधेरा छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed