{"_id":"65f9f2c6af5f9bc3ff0c6284","slug":"jammu-arnia-culture-male-jammu-news-c-274-1-rsp1001-100792-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जय मां दाती के दरबार में नतमस्तक हो कर लोगों ने प्राप्त किया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जय मां दाती के दरबार में नतमस्तक हो कर लोगों ने प्राप्त किया आशीर्वाद
Wed, 20 Mar 2024 01:47 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Wed, 20 Mar 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
सीमावर्ती गांव चंगिया में दशमी पर मनाई गई फगेत्रा बिरादरी की मेल
लोगों ने करवाए बच्चों के मुंडन, नवविवाहित जोड़ों ने भी लगाई हाजिरी
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। सीमावर्ती गांव चंगिया में मंगलवार को दशमी पर फगेत्रा बिरादरी की मेल मनाई गई। इसमें काफी संख्या में बिरादरी के लोगों ने परिवार सहित हिस्सा लेकर जय दाती मां से आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही परिवार व प्रदेश की सुख-समृद्धि की भी कामना की। वहीं, कई लोगों ने जहां बच्चों के मुंडन करवाए और नवविवाहित जोड़ों ने आशीर्वाद प्राप्त किया। दिनभर भजन-कीर्तन चलता रहा।
दाती मां के दरबार में हर दशमी पर बिरादरी की ओर से मेल का आयोजन किया जाता है। दशहरा के दिन वार्षिक मेल होती है। मंगलवार को हुए धार्मिक कार्यक्रम में प्रदेशभर से बिरादरी के लोगों ने हिस्सा लेकर दरबार में हाजिरी लगाई। प्रबंधकों और जय दाती मां दरबार के सेवकों की ओर से मंगलवार सुबह देवस्थान को सजाया गया। उसके बाद आरती कर दरबार को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया।
श्रद्धालुओं का धार्मिक कार्यक्रम के लिए अलसुबह से ही पहुंचना शुरू हो गया था। जय दाती मां मंदिर कमेटी के प्रबंधकों ने मेल के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे। वहीं, पूरी छोले, खिचड़ी, हलवा का लंगर लगाया था। जय दाती मां के सेवक सुदेश गुप्ता ने बताया कि मेल से एक दिन पहले ही दाती मां के दरबार में बिरादरी के लोग पहुंचने शुरू हो जाते हैं। मान्यता है कि दाती मां हर मन्नत को पूरी करती हैं। सेवक विडडी शाह ने बिरादरी के सदस्यों से धार्मिक कार्यक्रम में बच्चों सहित आने की अपील की है, ताकि उन्हें भी समाज के बारे में जानकारी मिल सके।