{"_id":"65148f5d1643a9eefe00ba47","slug":"jammu-armia-inspection-rspura-news-c-274-1-rsp1001-345-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीजों को मिलें सुविधाएं, न हो परेशानी : तहसीलदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीजों को मिलें सुविधाएं, न हो परेशानी : तहसीलदार
Thu, 28 Sep 2023 01:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Thu, 28 Sep 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
पीएचसी अरनिया का दौरा कर स्थिति का लिया जायजा, प्रबंधन को दिए दिशानिर्देश
अदलैहड़ अतिक्रमण हटवाया और कूल कंला बिजली कार्य कराया सुचारू
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। कर्मचारी वर्दी में रहें और मरीजों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं। ज्यादातर दवाइयां स्वास्थ्य केंद्र के अंदर से ही उपलब्ध होनी चाहिए। यह निर्देश तहसीलदार इशिता राठी ने बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अरनिया का औचक निरीक्षण करने के बाद दिए।
इस दौरान उन्होंने मरीजों और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से बातचीत की। स्वास्थ्य केंद्र में एक्स-रे सुविधा उपलब्ध नहीं होने के बारे में जानकारी ली। डॉक्टर रोहित कुमार ने बताया कि वोल्टेज कम या बिजली कटौती के कारण यह मशीन बंद रहती है। इसके बाद उन्होंने पूरे सेंटर का निरीक्षण किया। ओपीडी का जायजा लिया और लॉग बुक का भी बारीकी से निरीक्षण किया। इससे पहले उन्होंने गांव अदलैहड़ में मौके पर जाकर अतिक्रमण हटवाया। वहीं, कूल कंला क्षेत्र का दौरा किया।वहां पर बिजली के खंभे लगाने के काम का विरोध कर रहे लोगों को शांत किया। साथ ही कार्य को सुचारू करवाया।