फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and kasmir 4 arrested for cheating in the name of Vaishno Devi helicopter service

जम्मू-कश्मीर: वैष्णो देवी हेलिकॉप्टर सेवा के नाम पर ठगने वाले चार गिरफ्तार, राजस्थान के रहने वाले हैं चारों हाईटेक साइबर अपराधी

Fri, 18 Mar 2022 12:46 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 18 Mar 2022 12:46 AM IST
सार

इस समय श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की हेलिकॉप्टर सेवा के लिए काफी मारामारी है। महीनों बाद भी लोगों की बुकिंग नहीं हो पा रही। इसके बाद इन शातिरों ने श्राइन बोर्ड की फर्जी वेबसाइट बनाई और इसके ऊपर लोगों को ठगना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
jammu and kasmir 4 arrested for cheating in the name of Vaishno Devi helicopter service
ठग गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की हेलिकॉप्टर सेवा के नाम पर ठगी करने वाले चार शातिरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। राजस्थान के कोटा शहर के रहने वाले ये आरोपी हाइटेक साइबर अपराधी हैं, जो दर्जनभर लोगों से पहले ही ठगी कर चुके हैं। आरोपियों को जम्मू के साइबर पुलिस थाने में लाया गया है। ग्लोबल वेक्ट्रा हेली सेवा और श्राइन बोर्ड के सीईओ की तरफ से साइबर पुलिस को शिकायत दी गई थी। 
विज्ञापन


साइबर पुलिस ने तकनीकी सहयोग से पता लगाया कि राजस्थान के कोटा शहर से ठगी का नेटवर्क चलाया जा रहा है। इसके बाद जम्मू से इंस्पेक्टर विक्रम शर्मा, जावेद अहमद और गगनदीप सिंह की टीम कोटा पहुंची। यहां पुलिस ने चार आरोपियों की पहचान की। 
विज्ञापन


इनमें सुनील चावला, दीपक कुमार, गजानंद और मोनू पंकज शामिल हैं। ये चारों कोटा के रहने वाले हैं। इनसे लैपटॉप, कंप्यूटर, मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। ये फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों को ठगते थे। इन लोगों की पूरी नजर रहती थी कि देश में कौन सी सेवाएं ऑनलाइन सबसे अधिक इस्तेमाल होती हैं। उसी के हिसाब से लोगों को ये ठगते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्राइन बोर्ड की फर्जी वेबसाइट बना की ठगी
इन आरोपियों ने देखा कि इस समय श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की हेलिकॉप्टर सेवा के लिए काफी मारामारी है। महीनों बाद भी लोगों की बुकिंग नहीं हो पा रही। इसके बाद इन शातिरों ने श्राइन बोर्ड की फर्जी वेबसाइट बनाई और इसके ऊपर लोगों को ठगना शुरू कर दिया। 

गूगल से फर्जी वेबसाइट को बंद करने को कहा

श्राइन बोर्ड की ओर से गूगल को एक पत्र लिखकर बोर्ड से जुड़ी फर्जी वेबसाइट को बंद करने के लिए कहा गया है, ताकि इस तरह की धोखाधड़ी को रोका जा सके। जम्मू में पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं। बावजूद इसके यह धोखाधड़ी निरंतर जारी है।

वाराणसी के एक व्यक्ति को लगाया 24 हजार का चूना
श्री माता वैष्णो देवी की हेलिकॉप्टर सेवा के लिए फर्जी वेबसाइट के जरिये ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर धोखाधड़ी का खेल व्यापक पैमाने पर हो रहा है। इसके अब तक लगभग 20 मामले सामने आ चुके हैं। उत्तर प्रदेश के वाराणसी के निवासी यादुवेश कुमार को भी 24 हजार रुपये का चूना लगाया गया। जिस पर उन्होंने पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed