फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir youth will get training To guide tourists and doors of employment will open in tourism

जम्मू-कश्मीर: सैलानियों के मार्गदर्शन के लिए नौजवानों को मिलेगा प्रशिक्षण, पर्यटन क्षेत्र में खुलेंगे रोजगार के द्वार

Wed, 11 Aug 2021 01:43 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 11 Aug 2021 01:43 PM IST
सार

पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक जिले में उपायुक्तों के साथ समन्वय और नए पर्यटन स्थलों के विकास के लिए पर्यटन विभाग नोडल अधिकारियों की नियुक्ति करेगा।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir youth will get training To guide tourists and doors of employment will open in tourism
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू संभाग में नए पर्यटन स्थलों की तलाश के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के साधन उपलब्ध करवाने की कवायद की जा रही है। इसके लिए पर्यटकों को पर्यटन स्थलों तक ले जाने के लिए युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं के लिए आय का स्रोत पैदा होगा। मंडलायुक्त डॉ. राघव लंगर ने जिला उपायुक्तों को स्थानीय अर्थव्यवस्था बढ़ानेे के लिए संबंधित पर्यटक स्थलों की सड़कों पर स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और स्टालों की स्थापना के प्रावधानों का पता लगाने के निर्देश दिए।  

विज्ञापन


डिवकॉम ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए जम्मू संभाग के विभिन्न जिलों में निकट भविष्य में ईको पर्यटन, वाटर स्पोर्ट्स, ट्रैकिंग, कैंपिंग, एडवेंचर पर्यटन आदि चिह्नित क्षेत्रों का विकास किया जाएगा। इसके साथ सुझाव दिया गया कि जहां आवास सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, वहां होम स्टे को बढ़ावा देने के प्रयास किए जाएं। जहां सड़क संपर्क उपलब्ध नहीं, वहां के गंतव्यों पर ट्रैकिंग सुविधाओं की योजना बनाई जा सकती है।
विज्ञापन


मंगलवार को हुई समीक्षा बैठक में जम्मू टूरिस्ट सर्किट को बढ़ावा देने के लिए विशेष आईईसी अभियान शुरू करने के भी निर्देश दिए गए। पर्यटन स्थलों को लोकप्रिय बनाने के लिए जिलों में त्योहारों, पर्यटन कार्यक्रमों और अन्य गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed