{"_id":"5ee45c688ebc3e42ca7a4e56","slug":"jammu-and-kashmir-will-witness-new-era-of-peace-and-development-said-sophie-yusuf","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर शांति और विकास के नए युग का गवाह बनेगाः सोफी यूसुफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर शांति और विकास के नए युग का गवाह बनेगाः सोफी यूसुफ
Sat, 13 Jun 2020 10:34 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 13 Jun 2020 10:34 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता सोफी यूसुफ
- फोटो : अमर उजाला
अनंतनाग जिला भाजपा ने मोदी सरकार के एक साल पूरा होने पर खुशी जताई। पार्टी नेता सोफी यूसुफ ने प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि जम्मू-कश्मीर शांति, विकास और स्मृद्धि के नए युग का गवाह बनेगा। इस संक्षिप्त अवधि के दौरान केंद्र सरकार देश के भीतर बहुत ही महत्वपूर्ण और जटिल मुद्दे सुलझाने में सफल रहा है।
विज्ञापन
सोफी ने कहा कि केंद्र सरकार की मदद से उपराज्यपाल प्रशासन शासन जम्मू-कश्मीर की व्यवस्था बदल रहा है। हर किसी को लग रहा है कि सरकार का मतलब लोगों का कल्याण है न कि उनका राजनीतिक शोषण। उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवकों के लिए फास्ट ट्रैक भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। पहले चरण में विभिन्न सरकारी विभागों में 10000 पदों का विज्ञापन दिया गया है।
विज्ञापन