फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir Trial of soon to be scented basmati varieties completed

जम्मू-कश्मीरः जल्द तैयार होने वाली खुशबूदार बासमती की किस्मों का ट्रायल पूरा

Sat, 05 Dec 2020 03:06 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 05 Dec 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir Trial of soon to be scented basmati varieties completed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

दुनिया भर में मशहूर जम्मू-कश्मीर की बासमती के किसानाें को अब नई किस्मों का बीज देने की तैयारी है। जम्मू, सांबा और कठुआ को बासमती बेल्ट माना जाता है, जहां मुख्य रूप से 370 किस्म की बासमती उगाई जाती है।

विज्ञापन


शेरे कश्मीर यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी (स्कॉस्ट) जम्मू ने 118, 123 और 138 किस्मों का बीज बाजार में उतारने की तैयारी कर ली है। इन किस्मों का ट्रायल पूरा हो चुका है। दस दिसंबर को स्कॉस्ट जम्मू में बैठक प्रस्तावित है, जिसमें बासमती की नई किस्मों को किसानों में वितरित करने को लेकर मुहर लग सकती है।

विज्ञापन

 
नई किस्म की बासमती को पैदावार और स्वाद में बेहतर विकल्प बताया जा रहा है। इससे भी खास बात ये है कि 370 बासमती (150 दिन) के मुकाबले यह किस्में करीब 100 दिन में तैयार हो जाती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रति हेक्टेयर 30 से 35 क्विंटल तक है नई किस्मों की पैदावार

नई किस्मों की प्रति हेक्टेयर पैदावार 30 से 35 क्विंटल तक है। 370 बासमती की पैदावार प्रति हेक्टेयर 20 से 22 क्विंटल के बीच रहती थी। जम्मू, सांबा और कठुआ जिलों में कुल 60 हजार हेक्टेयर भूमि में बासमती उगाई जाती है।

 

नई किस्मों के बीज बाजारों में लाए जाएंगे। इसके लिए दस दिसंबर को बैठक का आयोजन किया जा रहा है। नई किस्मों का ट्रायल पूरा हो चुका है। बैठक में मंजूरी मिलने के बाद यह बीज किसानों तक पहुंचाने की कवायद तेज हो जाएगी। इससे किसानों को व्यापक फायदा होगा। - जेपी शर्मा, शोध निदेशक, स्कॉस्ट जम्मू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed