{"_id":"60d2307005001b4aab4b0ec0","slug":"jammu-and-kashmir-three-officers-of-housing-development-suspended-in-corruption-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: भ्रष्टाचार के मामले में आवास विकास के तीन अफसर निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: भ्रष्टाचार के मामले में आवास विकास के तीन अफसर निलंबित
Wed, 23 Jun 2021 12:18 AM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Wed, 23 Jun 2021 12:18 AM IST
सार
एसीबी ने वर्ष 2015 में दर्ज किया था मामला।
विज्ञापन
Corruption
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आवास विकास विभाग के तीन अफसरों में भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। इनके खिलाफ वर्ष 2015 में एंटी करप्शन ब्यूरो ने मामला दर्ज किया था। इनमें प्रभारी नगर योजनाकार एचयूडीडी हामिद अहमद वानी, श्रीनगर विकास प्राधिकरण के अधिकारी फरजाना नकाशबंदी और कार्यकारी अभियंता जम्मू-कश्मीर झील जलमार्ग विकास प्राधिकरण फिरोजी अहमद मीर शामिल हैं।
विज्ञापन
आवास-विकास विभाग (एचयूडीडी) के प्रमुख सचिव धीरज गुप्ता द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कश्मीर एसीबी ने इन तीनों के खिलाफ वर्ष 2015 में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। वानी उस समय श्रीनगर नगर निगम के संयुक्त आयुक्त (योजना), नकाशबंदी उस समय संभागीय नगर नियोजक और मीर सहायक कार्यकारी के रूप में तैनात थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: पीएए की अंतिम चयन सूची हफ्ते में हो सकती है जारी, 1889 पदों के लिए हुई थी लिखित परीक्षा
विज्ञापन
आदेश के अनुसार, निलंबन के दौरान वानी प्रशासनिक विभाग के साथ, नकाशबंदी उपाध्यक्ष कार्यालय और मीर उपाध्यक्ष एलएडब्ल्यूडी, श्रीनगर के कार्यालय के साथ अटैच रहेंगे।