{"_id":"5e38551452cb3141df5a8f47","slug":"jammu-and-kashmir-thermal-detector-devices-to-be-installed-on-toll-plazas-and-nukes-of-highway","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: हाईवे के टोल प्लाजा और नाकों पर लगेंगे थर्मल डिटेक्टर डिवाइस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: हाईवे के टोल प्लाजा और नाकों पर लगेंगे थर्मल डिटेक्टर डिवाइस
Mon, 03 Feb 2020 10:45 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Mon, 03 Feb 2020 10:45 PM IST
सार
- ट्रकों में छिपे आतंकियों के अलावा छिपाए गए पशुओं का फौरन चल सकेगा पता
- जेएंडके पुलिस और एनआईए ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन
नगरोटा मुठभेड़
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
विस्तार
मालवाहक वाहनों में आतंकियों की आवाजाही और पशु तस्करी पर पूरी तरह से नकेल कसने की तैयारी है। पुलिस विभाग व सुरक्षा एजेंसियों ने प्रवेश द्वार लखनपुर व सभी टोल प्लाजा पर थर्मल डिटेक्टर डिवाइस लगाने का प्रस्ताव भेजा है। इसे जल्द मंजूरी मिलने के भी आसार हैं। इस अत्याधुनिक उपकरण के लगने से मालवाहक वाहनों में किसी भी जीव की मौजूदगी का तुरंत पता चल सकेगा। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) और जेएंडके पुलिस ने संयुक्त प्रस्ताव तैयार कर गृह मंत्रालय को भेजा है।
नेशनल हाईवे से ट्रकों का इस्तेमाल आतंकियों और हथियारों को लाने-ले जाने के लिए किया जा रहा है। हाल ही में नगरोटा स्थित बन टोल प्लाजा में तीन आतंकी ढेर किए गए थे। पूर्व में भी कई ऐसी घटनाओं में ट्रकों में लदे माल में छिपकर आ रहे आतंकी हथियार समेत पकड़े जा चुके हैं।
पुलिस के पास लखनपुर से श्रीनगर तक फिलहाल ऐसा कोई तंत्र नहीं है, जिससे मालवाहकों की मुकम्मल जांच हो सके। इसी खामी का फायदा उठाकर बड़े पैमाने पर पशु तस्करी और आतंकी गतिविधियां हो रही हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि टोल प्लाजा समेत संवेदनशील जांच नाकों पर थर्मल डिटेक्टर डिवाइस लगाने का प्रस्ताव भेजा गया है।

Trending Videos
सटीक जानकारी देता है थर्मल डिटेक्टर
थर्मल डिटेक्टर किसी भी जीव की मौजूदगी अथवा हरकत को फौरन पकड़ लेता है। इससे मानव अथवा जीव की दूरी और लोकेशन का सटीक पता चलता है, जबकि सरिया, खाद और अन्य सामग्री की स्कैनिंग में सिग्नल अलग तरह का रहता है।
सीसीटीवी कैमरे लगाने पर भी शुरू होगा काम
अतिसंवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। बन टोल प्लाजा पर हुए आतंकी हमले के बाद फैसला लिया गया है। पुलिस विभाग इसके लिए जगहों का चयन करेगा और रिपोर्ट सौंपेगा। एनआईए के माध्यम से भी 300 किलोमीटर लंबे राजमार्ग की निगरानी के लिए कैमरे लगाने का सुझाव दिया गया है।