फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: The main program of Independence Day will be held at MA Stadium in Jammu, DC gives final shape to the preparations

जम्मू-कश्मीर: जम्मू के एमए स्टेडियम में होगा स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम, तैयारियों को डीसी ने दिया अंतिम रूप

Sat, 07 Aug 2021 11:43 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sat, 07 Aug 2021 11:43 PM IST
सार

मास्क के बिना किसी को भी कार्यक्रम स्थल पर आने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: The main program of Independence Day will be held at MA Stadium in Jammu, DC gives final shape to the preparations
तिरंगा झंडा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला उपायुक्त जम्मू अंशुल गर्ग ने शनिवार को संबंधित अधिकारियों से बैठक कर जिले में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया। इस अवसर पर बताया गया कि जम्मू जिले में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम एमए स्टेडियम में होगा। यहां पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड का निरीक्षण करेंगे।

विज्ञापन


जम्मू कश्मीर पुलिस,  सीआरपीएफ, अग्निशमन विभाग और वन सुरक्षा बल के अलावा पुलिस बैंड के दस्ते रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। जिला उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों से कहा कि चह अपने दायित्व बेहतर तरीके से निभाएं ताकि स्वतंत्रता दिवस समारोह शानदार तरीके से आयोजित हो।
विज्ञापन


इस अवसर पर बताया गया कि मास्क के बिना किसी को भी कार्यक्रम स्थल पर आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को अपनी टीमें व एंबुलेंस की व्यवसथा समारोह स्थल पर करने के निर्देश जारी किए। समारोह की शुरूआत शहनाई वादन और सूचना विभाग की तरफ से देश भक्ति गीतों के साथ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में बनेगा आधुनिक सुविधाओं से लैस अमरनाथ यात्री निवास, 3000 यात्रियों की क्षमता होगी

डीसी ने संबंधित विभागों से कहा कि वह सुरक्षा, साफ सफाई, सीटिंग, पेयजल और बिजली आपूर्ति के अलावा मुख्य सरकारी इमारतों को रोशनी से सजाने के भी निर्देश दिए। नगर निगम जम्मू को समारोह स्थल व इसके आसपास सफाई का बेहतर प्रबंध रखने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed