{"_id":"5ff1bc4326dd2728101d3173","slug":"jammu-and-kashmir-terrorists-are-vigilantly-monitoring-security-forces-in-face-of-infiltration","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः घुसपैठ की फिराक में आतंकी, मुस्तैदी से नजर रख रहे हैं सुरक्षाबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः घुसपैठ की फिराक में आतंकी, मुस्तैदी से नजर रख रहे हैं सुरक्षाबल
Sun, 03 Jan 2021 06:14 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 03 Jan 2021 06:14 PM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना, फाइल फोटो
- फोटो : निखिल मेहता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आतंकी खराब मौसम की आड़ लेकर घुसपैठ की फिराक में हैं। रक्षा सूत्रों के अनुसार भारत-पाक सीमा पर पाकिस्तान की ओर से सीमा क्षेत्र सरकंडे से भरा हुआ है। ऐसे में सुरक्षाबलों के लिए भी इन घनी झाड़ियों में हलचल को भांप पाना आसान नहीं है। हालांकि, सुरक्षाबल पूरी मुस्तैदी से लगातार नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार सीमा की ओर बहने वाली नदी नालों में घना सरकंडा उग चुका है। खराब मौसम में सीमा की निगरानी करने में भी सुरक्षाबल के जवानों को दिक्कतें बनी रहती हैं। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानी सेना की ओर से एक बार फिर से घुसपैठ के पुराने मार्ग इस्तेमाल में लाए जाने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
गत दिनों सीमा क्षेत्र में घना कोहरा व धुंध छाए रहने पर ही दो स्थानों पर वॉकी-टॉकी के संदेश पकडे़ गए थे। वहीं हीरानगर में एक मंदिर पर हुए ग्रेनेड हमले से भी सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान के लांचिंग पैड पर आतंकियों की मौजूदगी है। सीमा पर मौसम खराब होने पर आतंकियों को भारतीय सीमा में घुसपैठ कराए जाने की इनपुट भी सुरक्षा एजेंसियों के पास हैं।
विज्ञापन