{"_id":"664b143e228103f3e70ba757","slug":"jammu-and-kashmir-terrorist-attack-two-terrorists-on-bike-shot-tourist-couple-2024-05-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Terrorist Attack: बाइक पर आए दो आतंकियों ने पर्यटक दंपती को मारी गोली, कैंपिंग साइट पर हमला होते ही मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Terrorist Attack: बाइक पर आए दो आतंकियों ने पर्यटक दंपती को मारी गोली, कैंपिंग साइट पर हमला होते ही मचा हड़कंप
Mon, 20 May 2024 02:48 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 20 May 2024 02:48 PM IST
सार
दक्षिण कश्मीर में शुक्रवार की रात आतंकियों ने दो हमले कर भाजपा के एक पूर्व सरपंच की हत्या कर दी। इसके अलावा राजस्थान के एक पर्यटक दंपती को घायल कर दिया। हमले के बाद पर्यटकों में खौफ का माहौल है।
विज्ञापन
Terrorist Attack
- फोटो : PTI
विस्तार
दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में राजस्थान से आए पर्यटक दंपती पर हमले में दो आतंकी शामिल थे। दोनों मोटरसाइकिल से पहुंचे थे और घटना को अंजाम देने के बाद भाग निकले। हमले में दंपती के दो बच्चे बाल-बाल बच गए। यह कहना है हमले में घायल हुए पर्यटक तबरेज के पिता असलम खान का।
ज्ञात हो कि यन्नर पहलगाम में कैंपिंग साइट के बाहर हमले में जयपुर के फरहा व उनके पति तबरेज घायल हो गए थे। इस बीच दक्षिण कश्मीर में एक ही दिन दो हमलों के बाद अलर्ट जारी कर दिया गया है। हमला करने वाले आतंकियों की धरपकड़ के लिए कई जगह दबिश दी गई।
खासकर 25 मई को अनंतनाग सीट पर होने वाले मतदान के मद्देनजर दक्षिण कश्मीर में विशेष एहतियात बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि दंपती को उचित इलाज के लिए दिल्ली एम्स या अन्य किसी अच्छे अस्पताल में शिफ्ट किया जाए। साथ ही हमले में शामिल आतंकवादियों के खिलाफ सख्त सजा दी जाए।
विज्ञापन
कहा कि मेरा छोटा बेटा अपनी पत्नी के साथ 13 मई को जम्मू-कश्मीर गया था। शनिवार को जब वे एक होटल में जा रहे थे, तो दो लोग मोटरसाइकिल पर आए और उन पर गोलियां चलाईं। वे दोनों घायल हो गए।

उनके दो छोटे बच्चे पीछे थे, जो बच गए। घायल पति-पत्नी दोनों का ऑपरेशन हो गया है। मैं सरकार से अनुरोध करता हूं कि उन्हें श्रीनगर से एम्स दिल्ली लाया जाए और उन्हें सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जाएं।
कैंपिंग साइट पर हमला होते ही मचा हड़कंप
कैंपिंग साइट पर हमला होते ही गोलियों की आवाज से वहां हड़कंप मच गया। वहां मौजूद अन्य पर्यटक अपनी जान बचाने के लिए अपने अपने तंबुओं में घुस गए। पर्यटकों में काफी खौफ रहा। सुरक्षा की दृष्टि से वहां सुरक्षा बलों को तैनात किया गया।

अप्रैल में भी आतंकियों ने कर दी थी प्रवासी रेहड़ी वाले की हत्या
इससे पहले आतंकियों ने 17 अप्रैल को अनंतनाग के बिजबिहाड़ा में बिहार के रेहड़ी वाले राजा शाह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पकौड़े बेचने वाला राजा पिछले कई साल से बिजबिहाड़ा में रह रहा था। इससे पहले आठ अप्रैल को शोपियां में मुगलरोड पर स्थित एक रेस्टोरेंट में दिल्ली से दो विदेशी पर्यटकों को लेकर आए कैब चालक देहरादून निवासी दिलरंजीत सिंह को आतंकियों ने गोली मार दी थी।

नेकां-पीडीपी और भाजपा ने हमले की निंदा की
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने यन्नर पहलगाम और हीरपोरा शोपियां में हुए आतंकी हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की है। दक्षिण कश्मीर में जहां अभी मतदान होना है, यह हमले चिंता का विषय है। नेकां उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने निंदा करते हुए कहा कि इस प्रकार के कायरतापूर्ण हमले से जम्मू-कश्मीर में शांति पर गहरा असर पड़ता है। उन्होंने सभी समुदायों से आगे आकर चुनौतीपूर्ण समय में सौहार्द बनाए रखने में सहयोग की अपील की। भाजपा ने पूर्व सरपंच की हत्या की निंदा करते हुए कहा कि वह भाजपा के सच्चे सिपाही थे। पार्टी उनके परिवार के साथ खड़ी है।