फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Surge in deaths due to corona, after 7 days again 14 died

जम्मू-कश्मीर: कोरोना से मौतों में उछाल, 7 दिन बाद फिर 14 ने तोड़ा दम

Sun, 20 Jun 2021 10:40 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sun, 20 Jun 2021 10:40 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में 585 नए संक्रमित, छह जिलों में 10 से कम मामले, सांबा में कोई नया मामला नहीं मिला।
 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Surge in deaths due to corona, after 7 days again 14 died
coronavirus in jammu kashmir - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में कोविड मौतों में फिर उछाल आया है। सात दिन बाद रविवार को प्रदेश में संक्रमण से 14 लोगों की मौत हो गई। इनमें जम्मू और कश्मीर संभाग में 7-7 मौतें हुई हैं। इससे पहले 12 जून को 14 लोगों ने दम तोड़ा था। हालांकि पिछले शनिवार को सिर्फ चार ही मौते हुई थीं। इस बीच जम्मू-कश्मीर में 585 नए संक्रमित मिले। हालांकि प्रदेश के छह जिलों में प्रत्येक में 10 से कम नए मामले मिले हैं।
विज्ञापन


जीएमसी जम्मू में एक 37 वर्षीय आरएस पुरा निवासी युवती की मौत हो गई। इसके अलावा आरएस पुरा के ही 82 वर्षीय बुुजर्ग ने भी कोविड से दम तोड़ दिया। जीएमसी डोडा में 2, एमएच अखनूर में 1, डीएमसी लुधियाना में 1, घर पर 1, जीएमसी अनंतनाग में 2, जीएमसी बारामुला में 1, सीडी अस्पताल श्रीनगर में 1, एसएमएचएस श्रीनगर में 1, सीएचसी कुपवाड़ा में 1 और स्किम सोरा श्रीनगर में 1 मरीज की मौत हुई है। जिला जम्मू में 21 नए संक्रमित मामले मिले।
विज्ञापन


श्रीनगर जिला में सर्वाधिक 136 नए संक्रमित मिले। रियासी, कठुआ, राजोरी, उधमपुर, शोपियां में प्रत्येक में 10 से कम और जिला सांबा में दो माह बाद कोई नया मामला नहीं मिला है। प्रदेश में सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट हुई है और वर्तमान में यह संख्या 8631 है। अब तक प्रदेश में 4252 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: उद्घाटन के पांच माह बाद भी शुरू नहीं हुआ नया बस स्टैंड, पुराने बस स्टैंड की हालत खस्ता


1354 मरीज ठीक हुए
जम्मू-कश्मीर के विभिन्न अस्पतालों में रविवार को 1354 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं, इसमें जम्मू संभाग से 431 और कश्मीर संभाग से 923 मरीज हैं। अब तक प्रदेश में कुल 311794 संक्रमित मामलों पर 298911 मरीज ठीक हो चुके हैं और यह रिकवरी दर 96 फीसदी तक है।

45 से अधिक आयु वर्ग में 78.96 फीसदी टीकाकरण
जम्मू-कश्मीर में 45 से अधिक आयु वर्ग (सिटीजन) में अब तक 3302156 लोगों को टीकाकरण के साथ 78.96 फीसदी के लक्ष्य को हासिल करने का दावा किया गया है। इसमें सांबा, जम्मू, गांदरबल और शोपियां में 100 फीसदी टीकाकरण हो चुका है। कुपवाड़ा 53.45 और श्रीनगर 54.36 फीसदी के साथ सबसे पीछे है। अब तक हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर और सिटीजन वर्ग में 3961301 लोगों का टीकाकरण हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed