फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and kashmir state election 2014

मास्साब तो गए चुनावी ड्यूटी में, कैसे होगी पढ़ाई

Tue, 18 Nov 2014 10:36 PM IST
Updated Tue, 18 Nov 2014 10:36 PM IST
विज्ञापन
jammu and kashmir state election 2014
विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान होने के साथ सरकारी स्कूलों के शिक्षक चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। वहीं अब स्कूलों में शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित होने लगी है।
विज्ञापन


हैरानी की बात यह है कि कितने शिक्षक चुनाव कार्य में हैं और कितने स्कूलों में विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित हो रही है, इसकी जानकारी शिक्षा विभाग के अधिकारियों को ही नहीं है।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव का एलान होने से पहले ही प्रशासन की तरफ से चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी गई थी। इसके लिए सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को बूथ लेबल आफिसर (बीएलओ) बनाकर सबसे ज्यादा काम करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब यह शिक्षक बीएलओ के रूप में कार्य करते हैं, तो स्कूलों में विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित होती है। जम्मू में जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आएगी, इन बीएलओ को ज्यादा काम करना पड़ेगा। वहीं विद्यार्थियों के लिए ज्यादा परेशानी पैदा होती जाएगी।

चुनाव नजदीक आने के साथ बढ़ेगी शिक्षकों की व्यस्तता

jammu and kashmir state election 2014

जम्मू जिले में कितने शिक्षक बीएलओ के रूप में काम कर रहे हैं, इस बारे में अभी तक सीईओ कार्यालय में कोई जानकारी नहीं है। सभी बीएलओ दिन भर चुनावी तैयारियों में जुटे नजर आ रहे हैं। इन सभी को चुनाव से पहले अपने बूथ को तैयार करना है।

वहां पर पीने के पानी, शौचालय, सुरक्षा व्यवस्था व अन्य कई तरह की व्यवस्थाएं करवानी है। तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ कई तरह की बैठकें करनी हैं। इसी तरह के कई अन्य कार्य करने हैं।

कितने शिक्षक बूथ लेबल आफिसर बनकर काम कर रहे हैं, इसका कोई भी रिकार्ड सीईओ कार्यालय में मौजूद नहीं हैं। जब चुनाव नजदीक आएंगे और शिक्षकों को चुनाव ड्यूटी पर भी लगाया जाएगा। उस समय विद्यार्थियों की शिक्षा ज्यादा प्रभावित होगी।

सीईओ तरसेम लाल का कहना है कि कितने शिक्षक बीएलओ बनकर काम कर रहे हैं, इसके लिए अभी जेडीओ से आंकड़े एकत्र करने हैं। जल्द यह कार्य पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed