{"_id":"644c2e2465806ac77a0f4636","slug":"jammu-and-kashmir-snowfall-on-the-mountains-rain-in-the-plains-heavy-rain-expected-in-most-areas-on-may-2-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K Weather: पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदान में बारिश... दो मई को अधिकतर क्षेत्रों में जमकर पानी बरसने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K Weather: पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदान में बारिश... दो मई को अधिकतर क्षेत्रों में जमकर पानी बरसने के आसार
Sat, 29 Apr 2023 10:40 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 29 Apr 2023 10:40 AM IST
सार
मौसम में आए बदलाव से श्रीनगर में अधिकतम तापमान में सामान्य से करीब 11 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 11. 0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।
विज्ञापन
गुलमर्ग में बर्फबारी का नजारा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर संभाग के गुलमर्ग, सोनमर्ग समेत जम्मू संभाग के पुंछ व राजोरी जिलों के ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में शुक्रवार को बर्फबारी हुई। कई जिलों में बारिश का सिलसिला भी जारी रहा। इससे एक बार फिर ठंडक का अहसास हुआ है। उधर, खराब मौसम के चलते कश्मीर के बारामुला जिले में पस्सी गिरने से बाबा रशीद मार्ग बाधित रहा।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार दो मई को जम्मू व कश्मीर संभाग के अधिकतर क्षेत्रों में सामान्य से भारी बारिश के आसार हैं। बारिश और बर्फबारी के चलते प्रदेश में कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 12 डिग्री तक लुढ़क गया है।
विज्ञापन
श्रीनगर में 4. 6 एमएम, काजीगुंड में 12. 5 एमएम, पहलगाम में 12. 9 एमएम, गुलमर्ग में 26. 4 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। जम्मू संभाग के बटोत में 10. 2 एमएम, कटड़ा में 0. 6 एमएम बारिश रिकार्ड हुई है।
विज्ञापन
मौसम में आए बदलाव से श्रीनगर में अधिकतम तापमान में सामान्य से करीब 11 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 11. 0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। पहलगाम में सामान्य से करीब 12 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है।
यहां पर अधिकतम तापमान 7. 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। गुलमर्ग में सामान्य से करीब 11 िउग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 3. 0 िउग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब पांच डिग्री की गिरावट के साथ 30. 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।