{"_id":"5c95c6f7bdec221473374310","slug":"jammu-and-kashmir-six-people-arrested-in-case-of-disturbing-peace-in-rajouri","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: राजौरी में शांति भंग करने के आरोप में छह लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: राजौरी में शांति भंग करने के आरोप में छह लोग गिरफ्तार
Sat, 23 Mar 2019 11:11 AM IST
देव कश्यप
भाषा, जम्मू
भाषा, जम्मू
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 23 Mar 2019 11:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में पुलिस ने शांति एवं सामंजस्य बिगाड़ने की आशंका और उपद्रव मचाने में शामिल होने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि पुलिस ने गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल होने और इलाके में शांति एवं सामंजस्य बिगाड़ने की आशंका के आरोप में चार लोगों को एहतियातन हिरासत में लिया है। शुभम कुमार, सुनील कुमार, जफर सफारी और मोहम्मद अल्ताफ को एहतियातन हिरासत में लिया गया है। राजौरी के एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) ने पुलिस की एक रिपोर्ट के आधार पर आदेश जारी किए जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
इसके अलावा पुलिस टीम ने राजौरी जिले के नौशेरा इलाके में सार्वजनिक स्थान पर उपद्रव मचाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि कंगोटा नौशेरा के गणेश कुमार और तिलक राज नशे की हालत में सार्वजनिक स्थान पर उपद्रव पैदा करते हुए पाए गए।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ नौशेरा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।