फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Sensors will be installed along the traffic light junction, signals will be diverted themselves

जम्मू-कश्मीर: ट्रैफिक लाइट जंक्शन के साथ लगेंगे सेंसर, खुद डायवर्ट होंगे सिग्नल

Sun, 20 Jun 2021 07:23 PM IST
करिश्मा चिब सतीश वालिया,जम्मू
सतीश वालिया,जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sun, 20 Jun 2021 07:23 PM IST
सार

शहर में जाम की समस्या से निपटने की तैयारी, नगर निगम ने भारत इलेक्ट्रिक कंपनी को सौंपा काम। अमृत योजना से खर्च होगा पैसा, 64 जंक्शन लग चुके।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Sensors will be installed along the traffic light junction, signals will be diverted themselves
ट्रैफिक लाइट

विस्तार

जम्मू शहर में यातायात लोड कम करने के लिए अब ट्रैफिक इंटेलिजेंस लाइट सिस्टम को मजबूत करने की तैयारी है। शहर में नए जंक्शन लगाए जाएंगे। वहीं, पहले लगे जंक्शनों में सुधार किया जाएगा। अब सड़कों किनारे सेंसर भी लगेंगे। इससे चौराहों में जिस सड़क में जाम ज्यादा होगा, वहां से यातायात पहले बहाल होगा। इससे जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन


अभी तक नगर निगम 64 जंक्शन लगा चुका है। इनमें कुछ जंक्शनों को ट्रायल बेस पर शुरू किया गया है। तैयार होने के बाद इन्हें नगर निगम ने यातायात पुलिस के हवाले किया है। अब जंक्शन में सुधार के लिए काम भारत इलेक्ट्रिक कंपनी को दिया गया है। इसी माह से शहर में जंक्शन लगाने पर काम शुरू होगा। इसका गांधी नगर में कंट्रोल रूम होगा। यहां से पूरा यातायात नियंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके लिए 14 करोड़ की राशि नगर निगम अमृत योजना से खर्च कर रहा है। मौजूदा समय में जाम की समस्या से लोग परेशान हैं। पैदल चलने वालों को भी जान जोखिम में डालकर सड़क पार करनी पड़ती है। कुछ चौराहों में तो राहत है, मगर कुछ जगहों में जंक्शन शुरू नहीं हुए हैं। ऐसे में यहां पर कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। जाम लगने पर पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: उद्घाटन के पांच माह बाद भी शुरू नहीं हुआ नया बस स्टैंड, पुराने बस स्टैंड की हालत खस्ता


यहां पर स्थापित किए जंक्शन
शहर के बलोल ब्रिज, तवी विहार सिद्दड़ा, एशिया होटल, मुट्ठी, गुज्जर नगर, डीसी ऑफिस रोड, बन तालाब, एयरपोर्ट, नानक नगर, गंग्याल, बाड़ी तालाब, रामेश्वर मंदिर, सतवारी, लास्ट मोड़, गांधीनगर, ग्रीन बैल्ट, बिक्रम चौक और अन्य जगहों में ट्रैफिक सिग्नल लाइट स्थापित की गई हैं।

प्रोजेक्ट पर पहले 14 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा चुकी है। अब अमृत योजना से इतना ही बजट स्वीकृत किया गया है। स्मार्ट सिटी में ट्रैफिक सिग्नल लाइट सुधार पर खास ध्यान दिया जा रहा है। नए जंक्शन लगाने के साथ पुराने मोडिफाई किए जाएंगे। इससे सुगमता से यातायात बहाली होती रहेगी। काम पूरा होने के बाद इसे यातायात पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा। - अवनी लवासा, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed