फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Search operation started in Shopian in search of terrorists, information of two to three terrorists hiding

जम्मू-कश्मीर: शोपियां मुठभेड़ में लश्कर के टॉप कमांडर सहित दो आतंकी ढेर

Mon, 19 Jul 2021 01:17 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Mon, 19 Jul 2021 01:17 AM IST
सार

कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि मारे गए आतंकियों में लश्कर का टॉप कमांडर इशफाक डार उर्फ अबू अकरम शामिल है। अकरम कश्मीर घाटी में चार साल से सक्रिय था। 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Search operation started in Shopian in search of terrorists, information of two to three terrorists hiding
सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिणी कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ के दौरान दो आतंकियों को मार गिराया गया है। कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि मारे गए आतंकियों में लश्कर का टॉप कमांडर इशफाक डार उर्फ अबू अकरम शामिल है। अकरम कश्मीर घाटी में चार साल से सक्रिय था। 

विज्ञापन

आपको बता दें कि मुठभेड़ कल शुरू हुई थी जिसमें बताया गया था कि लश्कर के एक टॉप कमांडर समेत दो आतंकी घिरे हुए हैं। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर हुआ था ताकि आतंकी अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले पुलिस ने बताया कि जिले के चक ए सादिक खान इलाके में आतंकियों की मूवमेंट के बाद इलाके की घेराबंदी की गई। शुरुआत में आतंकियों के साथ संपर्क हासिल नहीं हो सका तो घर-घर तलाशी शुरू की गई। घेरा सख्त होता देख छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। पहले तो सुरक्षा बलों ने उन्हें समर्पण के लिए कहा, लेकिन वे फायरिंग करते रहे।

इस बीच उन्होंने फायरिंग करते हुए सुरक्षा घेरा तोड़कर भागने की कोशिश की। उन्हें रोकने के लिए की गई जवाबी फायरिंग से मुठभेड़ शुरू हो गई। कुछ समय बाद ही दो आतंकी सुरक्षा बलों की गोलियों का निशाना बने जिनमें लश्कर का टॉप कमांडर अकरम भी शामिल था। इसी की पुष्टि कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने देर रात की। 


बीते सप्ताह भी लश्कर के आतंकियों सहित घाटी में कई दहशतगर्दों का सफाया सुरक्षा बलों ने किया है। गौरतलब है कि सेना और सुरक्षा बलों की कार्रवाई से आतंकियों में खलबली मची हुई है। सेना और सुरक्षा बल आतंकियों को समर्पण के लिए समझाने की कोशिशों के बाद ही  निशाना बना रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed