{"_id":"60f44d1f5699cf79d23fc6c9","slug":"jammu-and-kashmir-search-operation-started-in-shopian-in-search-of-terrorists-information-of-two-to-three-terrorists-hiding","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: शोपियां मुठभेड़ में लश्कर के टॉप कमांडर सहित दो आतंकी ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: शोपियां मुठभेड़ में लश्कर के टॉप कमांडर सहित दो आतंकी ढेर
Mon, 19 Jul 2021 01:17 AM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Mon, 19 Jul 2021 01:17 AM IST
सार
कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि मारे गए आतंकियों में लश्कर का टॉप कमांडर इशफाक डार उर्फ अबू अकरम शामिल है। अकरम कश्मीर घाटी में चार साल से सक्रिय था।
विज्ञापन
सुरक्षाबल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ के दौरान दो आतंकियों को मार गिराया गया है। कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि मारे गए आतंकियों में लश्कर का टॉप कमांडर इशफाक डार उर्फ अबू अकरम शामिल है। अकरम कश्मीर घाटी में चार साल से सक्रिय था।
विज्ञापन
Two terrorists including a top commander of proscribed terror outfit LeT, Ishfaq Dar alias Abu Akram was neutralized. Akram was active here since 2017: IGP Kashmir Vijay Kumar pic.twitter.com/V4M1XiXKyS
— ANI (@ANI) July 18, 2021विज्ञापन
आपको बता दें कि मुठभेड़ कल शुरू हुई थी जिसमें बताया गया था कि लश्कर के एक टॉप कमांडर समेत दो आतंकी घिरे हुए हैं। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर हुआ था ताकि आतंकी अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग न निकलें।
विज्ञापन
इससे पहले पुलिस ने बताया कि जिले के चक ए सादिक खान इलाके में आतंकियों की मूवमेंट के बाद इलाके की घेराबंदी की गई। शुरुआत में आतंकियों के साथ संपर्क हासिल नहीं हो सका तो घर-घर तलाशी शुरू की गई। घेरा सख्त होता देख छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। पहले तो सुरक्षा बलों ने उन्हें समर्पण के लिए कहा, लेकिन वे फायरिंग करते रहे।
इस बीच उन्होंने फायरिंग करते हुए सुरक्षा घेरा तोड़कर भागने की कोशिश की। उन्हें रोकने के लिए की गई जवाबी फायरिंग से मुठभेड़ शुरू हो गई। कुछ समय बाद ही दो आतंकी सुरक्षा बलों की गोलियों का निशाना बने जिनमें लश्कर का टॉप कमांडर अकरम भी शामिल था। इसी की पुष्टि कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने देर रात की।
बीते सप्ताह भी लश्कर के आतंकियों सहित घाटी में कई दहशतगर्दों का सफाया सुरक्षा बलों ने किया है। गौरतलब है कि सेना और सुरक्षा बलों की कार्रवाई से आतंकियों में खलबली मची हुई है। सेना और सुरक्षा बल आतंकियों को समर्पण के लिए समझाने की कोशिशों के बाद ही निशाना बना रहे हैं।