{"_id":"609f8cc5b23abb2f782b2c04","slug":"jammu-and-kashmir-sarjan-barkati-arrested-again-for-giving-speech-provoking-violence-on-eid","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: फिर गिरफ्तार हुए सरजन बरकती, ईद पर दिया हिंसा भड़काने वाला भाषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: फिर गिरफ्तार हुए सरजन बरकती, ईद पर दिया हिंसा भड़काने वाला भाषण
Sat, 15 May 2021 02:26 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sat, 15 May 2021 02:26 PM IST
सार
सरजन कुछ ही मिनटों के लिए मंच पर थे जिस दौरान उन्होंने फिलिस्तीन के बारे में बात की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीनगर में धर्मगुरु सरजन बरकती को ईद के मौके पर लोगों को भड़काने वाला भाषण देने के लिए उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया है। सरजन बरकती की पत्नी शबरोजा अख्तर ने बताया कि सरजन को जैनपोरा पुलिस शनिवार सुबह उनके आवास से गिरफ्तार करके ले गई है।
विज्ञापन
साथ ही शबरोजा ने बताया कि सरजन ने पिछले साल रिहा होने के बाद शुक्रवार को अपने गांव रेबन में पहली बार ईद के मौके पर भाषण दिया। वहीं इस पर स्थानीय लोगों ने बताया कि सरजन कुछ ही मिनटों के लिए मंच पर थे जिस दौरान उन्होंने फिलिस्तीन के बारे में बात की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: बाजार खुलने पर जुटी भीड़ से घटों फंसे रहे लोग, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
बता दें कि वह चार साल से अधिक समय तक हिरासत में रहने के बाद पिछले साल अक्तूबर में रिहा हुए थे। सरजन बरकती पर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद 2016 में भड़की हिंसा भड़काने का आरोप लगा था, जिसके चलते उसे हिरासत में लिया गया था।