फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and kashmir

Jammu News: नशा तस्कर के अवैध मकान पर चला बुलडोजर, 65 लाख की सरकारी भूमि कराई मुक्त

विज्ञापन
jammu and kashmir
कुख्यात नशा तस्कर राज मोहम्मद ने 10 मरला सरकारी जमीन पर बना रखा था एक मंजिला मकान
विज्ञापन

जम्मू जिले के थाना बाहु फोर्ट तथा थाना बस स्टैंड में एनडीपीएस अधिनियम के दर्ज हैं कई मामले
लोगो के साथ
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत पुलिस और जिला प्रशासन ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बेला मनोहर, चक मंगा क्षेत्र में एक कुख्यात नशा तस्कर द्वारा सरकारी भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

पुलिस के अनुसार राज मोहम्मद निवासी बेला मनोहर, चक मंगा ने करीब 10 मरला सरकारी भूमि पर एक मंजिला मकान का अवैध निर्माण कर रखा था। राजस्व विभाग द्वारा नियमानुसार प्रक्रिया पूरी किए जाने के बाद पुलिस और सिविल प्रशासन की संयुक्त टीम ने बुलडोजर चलाकर निर्माण को ध्वस्त कर दिया। प्रशासन के अनुसार अतिक्रमण की गई सरकारी भूमि का अनुमानित मूल्य करीब 65 लाख रुपये है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि राज मोहम्मद एक कुख्यात नशा तस्कर है और उसके खिलाफ जम्मू जिले के थाना बाहु फोर्ट तथा थाना बस स्टैंड में एनडीपीएस अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज हैं। अधिकारियों ने कहा कि यह कार्रवाई नशे के कारोबार से अर्जित अवैध संपत्तियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। सांबा पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशा तस्करी और सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान का उद्देश्य नशा तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करना, अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई करना और समाज को नशे के दुष्प्रभावों से मुक्त बनाना है। कार्रवाई के दौरान एसीआर सांबा अजय भारती, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडिशनल एसपी) गारू राम, डीएसपी अमित शर्मा, तहसीलदार गौरव शर्मा सहित पुलिस और सिविल प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे।

बरोटियां विजयपुर में कुख्यात ड्रग तस्कर की 43.62 लाख की प्रॉपर्टी अटैच
फोटो
विजयपुर। पुलिस ने कुख्यात ड्रग तस्कर फरमान अली पुत्र बशीर अहमद निवासी रख बरोटियां तहसील विजयपुर जिला सांबा के लगभग 43.62 लाख रुपये की प्रॉपर्टी अटैच की है, जिसमें एक पक्का रिहायशी घर और मवेशी शामिल हैं। पुलिस की जांच/पूछताछ के दौरान, लगभग 16.62 लाख रुपये की कीमत वाले घर और लगभग 27 लाख रुपये की कीमत वाले 38 मवेशियों की पहचान गैर-कानूनी तरीके से कमाई गई प्रॉपर्टी के तौर पर हुई। पहली नजर में यह प्रॉपर्टी ड्रग पेडलर ने नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रोपिक सब्सटेंस की गैर-कानूनी तस्करी से हासिल की थी। डीएसपी अरुण सिंह ने बताया कि है कि आरोपी फरमान अली एक बदनाम ड्रग पेडलर है। मामला दर्ज किया गया था और वह अभी जम्मू की डिस्ट्रिक्ट जेल में बंद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed