{"_id":"60e1ee7d8ebc3ebf4950dc04","slug":"jammu-and-kashmir-restaurants-bars-and-indoor-sports-complexes-will-open-at-50-capacity-from-july-5-in-13-districts","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: 13 जिलों में आज से रेस्टोरेंट, बार और इंडोर खेल परिसर पचास फीसदी क्षमता से खुलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: 13 जिलों में आज से रेस्टोरेंट, बार और इंडोर खेल परिसर पचास फीसदी क्षमता से खुलेंगे
Mon, 05 Jul 2021 12:45 AM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Mon, 05 Jul 2021 12:45 AM IST
सार
टीकाकरण कराने वाला व्यक्ति या निगेटिव रिपोर्ट पर ही मिलेगा प्रवेश, जम्मू समेत 13 जिलों में वीकेंड कर्फ्यू नहीं। दुकानें सभी दिन शाम सात बजे तक खुलेंगी, स्वीमिंग पूल बंद ही रहेंगे, रात्रि कर्फ्यू पहले की तरह जारी रहेगा।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में कोरोना परिदृश्य में लगातार सुधार को देखते हुए सरकार ने आज से 13 जिलों में रेस्टोरेंट, बार और इंडोर खेल परिसरों को कुल क्षमता के पचास फीसदी के साथ खोलने की मंजूरी दे दी है। इन सभी जगहों पर टीकाकरण कराने व्यक्ति या 48 घंटे की आरटीपीसीआर या रैपिड एंटीजन टेस्ट निगेटिव होने पर ही प्रवेश मिलेगा। मुख्य सचिव डा. अरुण कुमार मेहता की अध्यक्षता में हुई आपदा प्रबंधन विभाग की राज्य कार्यकारी कमेटी की बैठक के बाद आदेश जारी किया गया।
विज्ञापन
जम्मू, कठुआ, सांबा, पुंछ, राजोरी, उधमपुर, अनंतनाग, बांदीपोरा, बारामुला, बडगाम, गांदरबल, पुलवामा और शोपियां जिलों में कोई वीकेंड कर्फ्यू नहीं होगा। अन्य सात जिलों में वीकेंड कर्फ्यू जारी रहेगा। सुबह सात से सायं सात बजे तक दुकानें खुला करेंगी। हालांकि रात्रि आठ से सुबह सात बजे तक रात्रि कर्फ्यू जारी रहेगा।
विज्ञापन
इस संबंध में संबंधित जिलों के डीसी अलग से आदेश भी जारी करेंगे। सभी आउटडोर दुकानों को सप्ताह में सभी दिन खोलने की अनुमति भी प्रदान कर दी गई है। हालांकि स्वीमिंग पूल बंद ही रहेंगे। कमेटी ने जिला उपायुक्तों से कहा है कि वह टीकाकरण अभियान को तेजी से चलाएं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- महबूबा मुफ्ती की चेतावनी: अगर पीडीपी के किसी भी व्यक्ति के साथ कुछ हुआ तो प्रशासन होगा जिम्मेदार
वैक्सीन ले चुके लोग ही पेड पार्क में जा सकेंगे
पेड पब्लिक पार्क भी वैक्सीन लगवा चुके लोगों के लिए खोल दिए जाएंगे। इंडोर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स पचास फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे। वहीं इंडोर शॉपिंग कांप्लेक्स व मॉल में केवल कोविड वैक्सीन ले चुके उपभोक्ता या निगेटिव आरटीपीसीआर अथवा रैपिड एंटीजन टेस्ट की 48 घंटे तक की निगेटिव रिपोर्ट वाले उपभोक्ताओं को ही प्रवेश की अनुमति होगी।
श्रीनगर समेत सात जिलों में वीकेंड कर्फ्यू रहेगा जारी
प्रदेश के अन्य सात जिलों रामबन, रियासी, किश्तवाड़, डोडा, कुलगाम, श्रीनगर, कुपवाड़ा में वीकेंड कर्फ्यू जारी रहेगा। इन जिलों में शनिवार व रविवार को छोड़कर पांच दिन दुकानें खुलेंगी। मॉल व इंडोर शॉपिंग कांप्लेक्स में 25 फीसदी क्षमता के साथ दुकानें खुल सकेंगी।
38 ब्लॉक में संक्रमण की दर अधिक
प्रदेश के 38 ब्लाक में संक्रमण की दर अधिक है। इनमें कश्मीर संभाग के 21 व जम्मू संभाग के 17 ब्लॉक शामिल हैं। सभी डीसी को इन ब्लाकों पर फोकस करने को कहा गया है। इन ब्लॉकों में जांच, ट्रेसिंग तथा इलाज पर जोर दिया जाना चाहिए।