{"_id":"5f3365ee8ebc3e4ada16e6cf","slug":"jammu-and-kashmir-resignations-of-six-bjp-leaders-in-baramulla-and-ganderbal-after-terrorist-attacks","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: घाटी में भाजपा को छह और झटके, आतंकी हमलों के बाद बारामुला और गांदरबल में नेताओं के इस्तीफे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: घाटी में भाजपा को छह और झटके, आतंकी हमलों के बाद बारामुला और गांदरबल में नेताओं के इस्तीफे
Wed, 12 Aug 2020 09:15 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 12 Aug 2020 09:15 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
घाटी में राजनीतिक दलों के नेताओं पर आतंकी हमलों के बाद से इस्तीफों का दौर जारी है। उत्तरी और मध्य कश्मीर के बारामुला और गांदरबल जिले से पिछले 24 घंटो के दौरान 6 और भाजपा नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है।
जानकारी के अनुसार इस्तीफा देने वालों में गुलमर्ग निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के युवा मोर्चा के अध्यक्ष आबिद हुसैन और बारामुला से आईटी और सोशल मीडिया प्रभारी हिलाल अहमद मीर शामिल हैं। इसके अलावा गांदरबल जिले से भी कुछ लोगों ने इस्तीफा दिया है।
पार्टी से अपना कोई भी संबंध न होने का दावा किया है। इनमें भाजपा के ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुश्ताक अहमद खान, उपाध्यक्ष फिरोज अहमद मल्ला, सचिव मुद्दसिर अहमद नजार, मोहम्मद सादिक टिपलू शामिल हैं।
विज्ञापन
वहीं इस बीच मिली जानकारी के अनुसार उत्तरी कश्मीर के कई जिलों से पंचायत सदस्यों, बीडीसी चेयरपर्सन, म्यूनिसिपल कमेटी के सदस्यों को पिछले दो दिनों से लगातार सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

Trending Videos
एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी लोगों को घरों पर सुरक्षा मुहैया करवाना संभव नहीं है, इसलिए फिलहाल इन लोगों को गुलमर्ग के कुछ होटलों में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि वहां उनके लिए पूरी सुरक्षा मुहैया करवाई गई है।