{"_id":"69955794ebf40dba7d035fd0","slug":"jammu-and-kashmir-reached-the-ranji-trophy-final-after-66-years-defeating-bengal-by-6-wickets-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: 66 साल बाद रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा जम्मू-कश्मीर, बंगाल को छह विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: 66 साल बाद रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा जम्मू-कश्मीर, बंगाल को छह विकेट से हराया
Wed, 18 Feb 2026 11:39 AM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Wed, 18 Feb 2026 11:39 AM IST
सार
जम्मू-कश्मीर ने 66 साल बाद रणजी ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई, सेमीफाइनल में बंगाल को 6 विकेट से हराया।
विज्ञापन
टीम जश्न मनाते हुए।
- फोटो : जेकेसीए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर की क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए 66 साल बाद रणजी ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल मुकाबले में टीम ने अपने घरेलू मैदान पर बंगाल को 6 विकेट से हराकर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की। जीत के साथ ही पूरे प्रदेश में जश्न का माहौल है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) के गठन के बाद टीम ने 44 साल पहले सर्विसेज के खिलाफ अपनी पहली रणजी जीत दर्ज की थी। लंबे इंतजार, संघर्ष और उतार-चढ़ाव के बाद अब टीम ने देश के सबसे प्रतिष्ठित घरेलू टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर नया अध्याय लिख दिया है।
विज्ञापन
सेमीफाइनल में गेंदबाजों ने अनुशासित प्रदर्शन करते हुए बंगाल को दबाव में रखा, जबकि बल्लेबाजों ने लक्ष्य का पीछा करते हुए संयम और आत्मविश्वास दिखाया। चौथी पारी में टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए 6 विकेट शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन