फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir Police: So far 400 terrorists have been eliminated during the tenure of IGP Vijay Kumar

जम्मू कश्मीर पुलिस: आईजीपी विजय कुमार के कार्यकाल में अब तक 400 आतंकियों का सफाया, कई आतंकी अभी भी टारगेट में 

Thu, 03 Feb 2022 04:35 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 03 Feb 2022 04:35 PM IST
सार

आईजी विजय कुमार की पहली पोस्टिंग एसडीपीओ गांदरबल के रूप में हुई थी। इसके बाद वह एसपी एसओजी पुलवामा, एसपी अवंतीपोरा, एसपी कुलगाम, एसपी कुपवाड़ा और डीआईजी दक्षिण कश्मीर रेंज अनंतनाग में पोस्टेट रह चुके हैं। 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir Police: So far 400 terrorists have been eliminated during the tenure of IGP Vijay Kumar
IG Vijay Kumar - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में हिजबुल के आतंकी के मारे जाने के साथ ही करीब दो साल में हुए अलग-अलग मुठभेड़ों में 400 आतंकियों को मार गिराया है। यह कार्रवाई कश्मीर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार के कार्यकाल में की गई है। 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी ने 30 दिसंबर, 2019 को एसपी पाणि की जगह कश्मीर पुलिस प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला।

विज्ञापन


उनकी पहली पोस्टिंग एसडीपीओ गांदरबल के रूप में हुई थी। बाद में उन्होंने एसपी एसओजी पुलवामा, एसपी अवंतीपोरा, एसपी कुलगाम, एसपी कुपवाड़ा, एसपी विजिलेंस, डीआईजी ट्रैफिक कश्मीर और डीआईजी दक्षिण कश्मीर रेंज अनंतनाग का पदभार भी संभाला।
विज्ञापन


अनुच्छेद 370 हटने से पहले उन्हें समय से पहले केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से प्रत्यावर्तित किया गया और आईजीपी आर्म्ड कश्मीर के रूप में तैनात किया गया था। इससे पहले विजय कुमार को सीआरपीएफ में पुलिस महानिरीक्षक कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन (कोबरा) के रूप में भी तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बीते साल 89 मुठभेड़ में 171 आतंकी मारे गए। इनमें 150 स्थानीय आतंकी और 21 विदेशी आतंकी मारे गए। इसी बीच 29 पुलिस व अन्य सुरक्षाबलों के जवान शहीद होने के साथ 34 नागरिकों की हत्या हुई। 

370 समाप्त होने के बाद 439 आतंकवादी मारे गए, सरकार ने बताया-109 सुरक्षाकर्मी भी हुए शहीद
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को राज्य सभा में एक लिखित प्रश्न के उत्तर में बताया कि 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 समाप्त होने के बाद से जम्मू-कश्मीर में 541 मुठभेड़ों में 439 आतंकवादी मारे गए जबकि 109 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए।

 

राय ने कहा कि इन घटनाओं में 98 नागरिक भी मारे गए और लगभग 5.3 करोड़ रुपये की निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि इन घटनाओं के दौरान किसी भी महत्वपूर्ण सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचा है। एजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed