{"_id":"5c999861bdec22141a4a1aa0","slug":"jammu-and-kashmir-police-found-the-missing-youth-from-four-years-meet-with-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर पुलिस ने चार साल से लापता बेटे को परिवार से मिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने चार साल से लापता बेटे को परिवार से मिलाया
Tue, 26 Mar 2019 08:41 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 26 Mar 2019 08:41 AM IST
विज्ञापन
खौड़ पुलिस ने बेटे को परिवार से मिलाने के बाद मिठाई देकर विदा किया
- फोटो : अमर उजाला
खौड़ पुलिस ने बिहार के एक परिवार को उनके चार साल पहले लापता हुए बेटे से मिलाया। खोए बेटे को पाकर परिवार काफी खुश हो गए और उन्होंने पुलिस का आभार जताया। खौड़ थाना प्रभारी केपी सिंह के अनुसार 21 मार्च को फोन आया कि पंचायत मट्टू के गांव दानपुर के पास बार्डर तथा चिनाब की तरफ एक युवक संदिग्ध परिस्थिति में घूम रहा है। एएसआई गोपाल दास के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और युवक को पकड़कर थाने ला गया।
विज्ञापन
पूछताछ में युवक ने बताया कि वह कश्मीर में रह रहा है। उससे उसका नाम पता लिखवाया गया। उसका नाम सिपाही महतो है। उस आधार पर पुलिस स्टेशन पचरूखी में संपर्क किया गया। पुलिस ने उसके घर जाकर यह बात बताई तो सोमवार को उसके परिवार के लोग खौड़ पहुंचे।
विज्ञापन
इनमें पिता स्वामी नाथ महतो, भाई संतोष महतो, चचेरा भाई सचिन तथा जीजा सभी निवासी बिहार के जिला सीवान, गांव गोपालपुर लेने आए तो सिपाही महातो की आंखें खुशी से छलक आईं। पिता ने बताया कि हमने तो सोच लिया था कि हमारा बेटा अब नहीं मिलेगा। खौड़ थाने में पहुंचे परिवार ने थाना प्रभारी का आभार जताया। खौड़ पुलिस ने युवक को नए कपड़े तथा मिठाई देकर उन्हें रवाना किया।
विज्ञापन