{"_id":"623153f4eec3703a5122c846","slug":"jammu-and-kashmir-police-encounter-between-terrorists-and-security-forces-at-nowgam-area-of-srinagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में बड़ी कामयाबी: श्रीनगर के नौगाम मुठभेड़ में लश्कर के तीन आतंकी ढेर, हथियार और गोला-बारूद बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में बड़ी कामयाबी: श्रीनगर के नौगाम मुठभेड़ में लश्कर के तीन आतंकी ढेर, हथियार और गोला-बारूद बरामद
Wed, 16 Mar 2022 10:53 AM IST
शाहरुख खान
एएनआई, श्रीनगर
एएनआई, श्रीनगर
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:53 AM IST
सार
श्रीनगर के नौगाम इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में तीन आतंकी मार गिराए गए हैं। हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।
विज्ञापन
मौके पर सुरक्षाबल
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराने में सफलता हासिल की है। मौके से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। तलाशी अभियान जारी है।
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, श्रीनगर के नौगाम इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। अब तक तीन आतंकी मार गिराए हैं। घटनास्थल से हथियार और गोला-बारूद समेत आपत्तिजनक सामग्री बरामद किया गया है।
आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि कल रात पुलिस को खबर मिली थी कि श्रीनगर के नौगाम में तीन-चार आतंकवादी छिपे हुए हैं। पुलिस, आर्मी और सीआरपीएफ ने मिलकर एक ऑपरेशन शुरू किया। ऑपरेशन खत्म हो गया है, ऑपरेशन में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादी मारे गए हैं। एके-47 और 2 पिस्तौल बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
अवंतिपोरा में मुठभेड़ लश्कर आतंकी ढेर
इससे पहले, दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतिपोरा में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया। लश्कर-ए-ताइबा से संबंधित स्थानीय आतंकी की पहचान ओवैस के रूप में हुई है। मुठभेड़ स्थल से एक एके-56 राइफल, 3 एके मैगजीन और 80 एके राउंड के अलावा आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि अवंतिपोरा के चारसू गांव में कुछ आतंकी मौजूद हैं। सूचना के आधार पर मंगलवार सुबह सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। जैसे ही तलाशी दल एक संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ा तो छिपे हुए आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी को मार गिराया गया। घटनास्थल से उसका शव बरामद कर लिया गया। मारे गए आतंकी की पहचान ओवैस राजा निवासी सुभानपोरा के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मारा गया आतंकी लश्कर-ए-ताइबा से जुड़ा था। वह पुलिस व अन्य सुरक्षाबलों पर हमले और नागरिकों पर अत्याचार सहित कई मामलों में शामिल था।
राजमार्ग के करीब हुई मुठभेड़
कश्मीर रेंज के आईजी विजय कुमार ने इस ऑपरेशन को बहुत महत्वपूर्ण बताया क्योंकि यह ऑपरेशन राष्ट्रीय राजमार्ग के बहुत करीब अंजाम दिया गया। इसमें काफी खतरा था। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों से जांच होने तक मुठभेड़ स्थल के पास न जाने की अपील की है।