फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: PM Modi will give many gifts to the state, will come on April 24 on Panchayati Raj Day 

जम्मू-कश्मीर : पीएम मोदी प्रदेश को देंगे कई सौगात, पंचायती राज दिवस पर 24 अप्रैल को आएंगे पल्ली गांव

Wed, 20 Apr 2022 01:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 20 Apr 2022 01:20 AM IST
सार

प्रधानमंत्री बनिहाल-काजीगुंड टनल का करेंगे उद्घाटन। 38082 करोड़ की औद्योगिक ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी भी होगी। पल्ली गांव से राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर एक क्लिक के जरिये देश की सभी पंचायतों को अवॉर्ड मनी होगी वितरित।
 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: PM Modi will give many gifts to the state, will come on April 24 on Panchayati Raj Day 
पीएम मोदी - फोटो : Twitter@ Bjp4india

विस्तार

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर 24 अप्रैल को सांबा के पल्ली गांव आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर को कई सौगातें देंगे। वे इस दिन पांच एक्सप्रेस वे का शिलान्यास करने के साथ ही बनिहाल-काजीगुंड टनल का उद्घाटन करेंगे। अनुच्छेद 370 हटने के बाद नए जम्मू-कश्मीर में औद्योगिक विकास के शुरू हुए नए युग में 38082 करोड़ रुपये की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी भी होगी। इसमें देश-विदेश के जाने माने उद्योगपति शामिल होंगे। एक क्लिक के जरिये देश के सभी पंचायतों को अवॉर्ड मनी भी वितरित की जाएगी।

विज्ञापन


उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने बताया कि प्रदेश में अगले चार वर्ष में बिजली उत्पादन दोगुना करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री 850 मेगावाट रेटले तथा 540 मेगावाट क्वार हाइड्रो प्रोजेक्ट का शिलान्यास भी करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में लगभग एक लाख लोगों के भाग लेने की संभावना है। प्रधानमंत्री पल्ली पंचायत घर जाएंगे तथा सरपंच एवं पंच से बातचीत भी करेंगे। इंटैक फोटो गैलरी तथा नोकिया सेंटर का भी भ्रमण करेंगे। इसके अलावा अलग-अलग विभागों की प्रदर्शनी का भी भ्रमण करेंगे। दुबई से आ रहे बिजनेस डेलीगेशन के साथ भी मुलाकात होगी। बताया कि औद्योगिक विकास से प्रदेश में चार लाख प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर सृजित होंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पल्ली देश की पहली कार्बन न्यूट्रल पंचायत होगी, जहां सौर ऊर्जा से पूरा गांव रोशन होगा। यहां सभी सरकारी रिकॉर्ड डिजिटाइज होंगे और सभी सरकारी योजनाओं का लाभ गांव के प्रत्येक पात्र को मिलेगा। यह एक मॉडल पंचायत होगी जो जम्मू-कश्मीर के साथ ही देश के अन्य पंचायतों को कार्बन मुक्त बनने के लिए प्रोत्साहित करेगी। यहां से प्रधानमंत्री पूरे देश के पंचायती राज संस्थानों के जनप्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
पल्ली और आसपास के तीन किलोमीटर के इलाके में ड्रोन से निगरानी
पंचायती दिवस पर बाड़ी ब्राहम्णा के गांव पल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पीएम का दौरा 24 अप्रैल को है, लेकिन अभी से गांव और इसके आसपास 3 किलोमीटर का इलाका सुरक्षा एजेंसियों ने घेरे में ले लिया है। सुरक्षा एजेंसियां आयोजन स्थल व अन्य जगह आधुनिक ड्रोन से निगरानी कर रही हैं। पुलिस और अर्धसैनिक बलों के एक हजार जवान गांव और इसके आसपास के इलाकों में तैनात कर दिए गए हैं, ताकि सुरक्षा में किसी तरह की सेंध न लगे। 

पुलिस और अर्धसैनिक बलों के बम निरोधक दस्ते और डॉग स्कवायड की मदद से गांव समेत आसपास के इलाकों में गश्त की जा रही है। पुलिस के तमाम अधिकारी निजी तौर पर आयोजन स्थल का दौरा कर रहे हैं, ताकि सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए जाएं। वहीं हरियाणा समेत कुछ अन्य राज्यों से बुलेटप्रूफ वाहनों को मंगवाया गया है, यह वाहन सुरक्षा में लगाए गए हैं। सुरक्षाकर्मियों की ओर से पूरे इलाके में दिन रात गश्त की जा रही है। पुलिस के भी आला अधिकारियों ने पल्ली गांव में डेरा जमा लिया है। दिनभर विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों की ओर से आयोजन स्थल का दौरा कर सुरक्षा की समीक्षा की जा रही है।

निवेश की संभावनाएं तलाशने कल घाटी पहुंचेगा यूएई का दल

सऊदी अरब के बाद अब संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) भी कश्मीर घाटी में निवेश की संभावनाएं तलाश रहा है। यूएई का प्रतिनिधिमंडल 21 से 24 अप्रैल तक चार दिवसीय घाटी का दौरा कर निवेश संभावनाओं का आकलन करेगा।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्य विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करने के साथ विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग और श्रीनगर में रुकेंगे। शिष्टमंडल के सदस्यों की मेहमाननवाजी के लिए हस्तशिल्प विभाग श्रीनगर की ओर से कई लाइजनिंग अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। जम्मू-कश्मीर में विभिन्न क्षेत्रों में सऊदी अरब की तीन कंपनियां पहले ही निवेश के लिए हामी भर चुकी हैं।

जम्मू और श्रीनगर में दो मल्टीपर्पज आईटी टावर का निर्माण किया जा रहा है। इसी तरह लुलू समूह श्रीनगर में मॉल का निर्माण कर रहा है। डीपी वर्ल्ड कठुआ में इनलैंड कंटेनर डिपो बनाएगा। निवेशकों के लिए जम्मू-कश्मीर के औद्योगिक क्षेत्र में निवेश के लिए प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। यूएई के शिष्टमंडल के दौरे के दौरान ही 24 अप्रैल को जिला सांबा के पल्ली पंचायती में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंचायती राज दिवस के समारोह को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed